रायगढ़ में जीके इलेक्ट्रिक के अधिकृत शोरूम ‘AMAR EV’ का भव्य शुभारंभ

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत GK Electric के अधिकृत डीलरशिप AMAR EV का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार के ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य अमर परवानी ने की। समारोह में जीके ग्रुप के प्रबंध निदेशक पुनीत परवानी, रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान एवं नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
       इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के परिवहन का आधार हैं। इनके उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन खर्च में कमी आएगी तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की स्थापना जिले में हरित एवं स्वच्छ परिवहन को नई गति प्रदान करेगी।

नव प्रारंभ हुए AMAR EV शोरूम में ग्राहकों को GK Electric के आधुनिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (पैसेंजर एवं कार्गो), बिक्री, सर्विस, जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स एवं बिक्री उपरांत सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यह डीलरशिप रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को विश्वसनीय, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन समाधान उपलब्ध कराएगी।
       कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि, ग्राहक, मीडिया कर्मी तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में GK Electric एवं AMAR EV परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह नई डीलरशिप रायगढ़ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई पहचान देने के साथ-साथ ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *