सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक - 2026 युवाओं के भविष्य के हित के लिए निर्णायक कदम - विकास गुप्ता

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आईटी सह प्रमुख, पुसौर विकास गुप्ता ने लोकसभा द्वारा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है।
उन्होंने कहा कि यह संशोधन पेपर लीक, संगठित नकल, प्रतिरूपण तथा परीक्षा माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। विधेयक में सजा एवं जुर्माने को और कठोर बनाया गया है, साथ ही विशेष फास्ट-ट्रैक न्यायालय, स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर तथा स्पेशल टास्क फोर्स जैसे प्रावधान परीक्षा प्रणाली को
अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाएंगे। वहीं पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं युवाओं का विश्वास मजबूत होगा।
       विकास गुप्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और ईमानदार अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रभावी निर्णय ले रही है। यह कानून परीक्षा माफियाओं के विरुद्ध कड़ा संदेश देगा तथा प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी मेहनत का उचित सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं संसद के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह कानून देश की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं भरोसेमंद बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *