“ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान हुई तेज, मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार

💥चक्रधरनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा।

💥एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों और आरोपियों की धरपकड़ अभियान हुई तेज।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
        थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष 24-25 मई की रात विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
         रिपोर्ट में युवक ने बताया कि दिनांक 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में तरणजीत सिंह, बबलू दास महंत, मनीष बिहारी, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।
           पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।
         प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में सम्बंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को तथा 9 मार्च को आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
         सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू दास महंत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी कि कल फरार आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों को एट्रोसिटी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश जेल दाखिल किया गया है ।
आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट मामले के 4 आरोपी गिरफ्तार
            मरीन ड्राईव पर स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स में आशीष सोलर सोल्यूशन में मारपीट मामले के 4 फरार आरोपियों - आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी, रोहित सोनी को चक्रधरनगर पुलिस ने धर दबोचा। जानकारी के अनुसार दिनांक 21.01.2026 को प्रार्थी रवि गुप्ता पिता स्व. रामायण प्रसाद रायगढ़ द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी दिनांक 21.01.2026 के रात 10:30 बजे के आसपास अपने आशीष सोलर सोल्यूशन के कार्यालय में उपस्थित था, तभी भुख लगा तो आवेदक मैंगी ऑर्डर करने कार्यालय के नीचे स्थित अनूप कैफे में गया था, वहीं दुकान के पास कुछ लोग शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे जिसे मना करने पर एक व्यक्ति आवेदक रवि गुप्ता का कालर पकड़कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला था, कि तुम मुझे नहीं जानता मैं अंशु राजपूत का भाई हूं, रूक तुझे बताता हूं, कहकर चला गया फिर थोडी देर बाद अंशु राजपूत व उसका भाई एवं साथीगण लोग आफिस में आकर गाली गलौच करते हुये तोड़फोड़ किये तथा जान से मारने की धमकी दिये। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।
      आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।
         “फरार वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत ढूंढ निकालने कार्रवाई कर रही है । कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की सतत निगाह है”--एसएसपी शशि मोहन सिंह, रायगढ़।
         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *