एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह सफलता पूर्वक संपन्न

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। एनटीपीसी लारा रायगढ़ प्रोजेक्ट में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन एनटीपीसी लारा के अग्निशमन केन्द्र पर मुख्य अतिथि एचओपी, एनटीपीसी लारा, सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सहायक कमाण्डेट(अग्नि) देवेन्द्र नाथ सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्नि शाखा के सदस्यों ने फायर डेमोस्ट्रेशन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह ने किया।
         इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं के.औ.सु.बल के उप कमाण्डेन्ट महाबीर सिंह, सभी अधिकारी तथा बल सदस्य उपस्थित थे। फायर डेमोस्ट्रेशन को उपस्थित लोगों ने सराहा। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान एनटीपीसी लारा में पदस्थ अग्निशमन कर्मियों द्वारा एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूली बच्चों ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर अग्नि रोकथाम तथा अग्नि एवं सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षित करते हुए लोगो को आग की रोकथाम के प्रति जागरूक भी किया।  
        अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिसको मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक(अग्नि) नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक(अग्नि) कुलदेश तथा समस्त अग्निशमन कर्मियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *