Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
देश व्यापी जनगणना के तहत रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुआ ऑनलाइन स्व-गणना
जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में गुंडे-मवालियों की एंट्री बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
नौनिहालों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एनटीपीसी ने उठाया सार्थक कदम
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस और ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई अहम बैठक
लाखों की रिश्वत लेते सरपंच हुआ गिरफ्तार, मकान निर्माण की अनुमति के बदले की थी मोटी रकम की माँग

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > गुम एवं चोरी हुए 25 लाख के 128 मोबाइल रिकवर, वास्तविक स्वामियों को एसएसपी ने सौंपे मोबाइल

गुम एवं चोरी हुए 25 लाख के 128 मोबाइल रिकवर, वास्तविक स्वामियों को एसएसपी ने सौंपे मोबाइल

tahtaknews.com By tahtaknews.com 19 April 2026 4 Min Read
Share

💥गुम मोबाइल का उपयोग करना अपराध, तुरंत थाना में जमा करें, नहीं तो ट्रैक कर होगी कार्रवाई।
तहतक न्यूज /रायगढ़, छत्तीसगढ़। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 19/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर की टीम की उपस्थिति में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ द्वारा गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।
          जिले के थानों में गुम मोबाइल की शिकायतों के निराकरण हेतु भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। जिले से संबंधित सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम द्वारा की जाती है। जैसे ही शिकायतकर्ता CEIR पोर्टल पर अपने गुम मोबाइल की जानकारी दर्ज करता है, संबंधित सिम ब्लॉक कर दी जाती है और इसकी सूचना साइबर थाना को प्राप्त होती है। इसके बाद पुलिस द्वारा मोबाइल को ट्रैकिंग में रखा जाता है और टेलीकॉम कंपनियों की मदद से उसमें नई गतिविधि होने पर सूचना मिलते ही कार्रवाई कर मोबाइल को रिकवर किया जाता है।
          इसी क्रम में साइबर थाना टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 128 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए। ये मोबाइल बिहार, कोलकाता सहित सीमावर्ती जिले कोरबा, जांजगीर तथा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों में उपयोग में पाए गए, जिन्हें संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर वापस प्राप्त किया गया और आज आयोजित कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा गया।
        बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग एवं मोटोरोला जैसे ब्रांडेड और महंगे मोबाइल शामिल हैं, जिनकी कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक बतायी जा रही है।
        कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा साइबर थाना के स्टाफ से मोबाइलों का वितरण कराया गया, उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत यादों को सहेज कर रखने का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम होना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य का गुम मोबाइल उपयोग करना गैरकानूनी है, इसलिए यदि किसी को मोबाइल मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें, अन्यथा पुलिस ट्रैक कर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई करेगी।
        कार्यक्रम में आज मोबाइल वापस मिलने पर कई ऐसे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल पाकर वे भावुक हो उठे और एसएसपी सहित साइबर टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनके साथ सेल्फी भी ली।
      इस पूरी कार्रवाई में साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मांडवी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, करुणेश राय, बृजलाल गुर्जर, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, रोशन एक्का, गोविंद पटेल, गजेंद्र प्रधान एवं नवरक्षक उमेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article देश व्यापी जनगणना के तहत रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुआ ऑनलाइन स्व-गणना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

देश व्यापी जनगणना के तहत रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुआ ऑनलाइन स्व-गणना

रायगढ़ न्यूज

जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में गुंडे-मवालियों की एंट्री बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज

नौनिहालों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एनटीपीसी ने उठाया सार्थक कदम

रायगढ़ न्यूज

बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस और ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई अहम बैठक

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?