Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
गुम एवं चोरी हुए 25 लाख के 128 मोबाइल रिकवर, वास्तविक स्वामियों को एसएसपी ने सौंपे मोबाइल
जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में गुंडे-मवालियों की एंट्री बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
नौनिहालों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एनटीपीसी ने उठाया सार्थक कदम
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस और ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई अहम बैठक
लाखों की रिश्वत लेते सरपंच हुआ गिरफ्तार, मकान निर्माण की अनुमति के बदले की थी मोटी रकम की माँग

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > देश व्यापी जनगणना के तहत रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुआ ऑनलाइन स्व-गणना

देश व्यापी जनगणना के तहत रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुआ ऑनलाइन स्व-गणना

tahtaknews.com By tahtaknews.com 19 April 2026 3 Min Read
Share

💥महापौर एवं सभापति ने भरा जनगणना ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। देशव्यापी जनगणना 2026-2027 प्रक्रिया के तहत नगर निगम क्षेत्र में ऑनलाइन स्व-गणना की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगणों ने स्वयं ऑनलाइन जनगणना स्व-गणना फॉर्म भरकर नागरिकों को जागरूक करने का संदेश दिया।

         नगर निगम कार्यालय में आज जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना फॉर्म भरते हुए इस प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाला बताया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी निर्धारित अवधि के भीतर स्वयं अपना जनगणना फॉर्म भरकर इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे वे घर बैठे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से 16 से 30 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जनगणना स्वगणना अपना फॉर्म भरने की अपील की।
सभापति डिग्री लाल साहू ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना में सही और पूर्ण जानकारी देना बेहद आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के विकास के लिए सटीक योजनाएं बनाई जा सकें। ऑनलाइन फॉर्म भरना आसान है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके पश्चात जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण ने भी आनलाइन जनगणना स्वगणना फॉर्म भरा एवं नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
स्वगणना आईडी को रखना होगा सुरक्षित
शहर एवं जिले के सभी लोग https://se.census.gov.in पोर्टल लिंक पर जाकर जनगणना ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भर सकते हैं। पोर्टल लिंक सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 तक खुली रहती है। इस दौरान कभी भी डिजिटल ऑनलाइन फॉर्म स्वगणना भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के बाद इसमें संशोधन के भी ऑप्शन दिए जाते हैं, जिसे एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। यदि भरी गई जानकारी में कुछ त्रुटि है तो इसे आवश्यक सुधार कर लिखे और पुनः फाइनल सबमिट करें। एक बार फाइनल सबमिट होने के बाद फार्म में सुधार करने का विकल्प नहीं मिलता है। इसी तरह सबमिट फार्म में एक विशेष रेफरेंस आईडी दी जाती है, जिसे भी फॉर्म भरने वालों को सुरक्षित रखना होगा एवं डोर टू डोर सर्वे के दौरान पहुंचे कर्मचारियों को इसे दिखाना होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में गुंडे-मवालियों की एंट्री बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
Next Article गुम एवं चोरी हुए 25 लाख के 128 मोबाइल रिकवर, वास्तविक स्वामियों को एसएसपी ने सौंपे मोबाइल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

गुम एवं चोरी हुए 25 लाख के 128 मोबाइल रिकवर, वास्तविक स्वामियों को एसएसपी ने सौंपे मोबाइल

रायगढ़ न्यूज

जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में गुंडे-मवालियों की एंट्री बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज

नौनिहालों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एनटीपीसी ने उठाया सार्थक कदम

रायगढ़ न्यूज

बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस और ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई अहम बैठक

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?