Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
एक दर्जन से अधिक हिरणों की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन..?
लैलूंगा में भी मिले अफीम के लहलहाते पौधे, दो आरोपी गिरफ्तार
एलपीजी सप्लाई को सुचारु बनाने केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
फेसबुकिया मित्र से शादी के लालच में युवती ने गँवाई अस्मत, शिकायत पर आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती का नेटवर्क हुआ ध्वस्त

रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती का नेटवर्क हुआ ध्वस्त

tahtaknews.com By tahtaknews.com 23 March 2026 5 Min Read
Share

💥तमनार के आमाघाट से लैलूंगा के नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक लगातार खुलासे।

💥ड्रोन सर्वे से प्रशासन की पैनी नजर, जिले के सभी अनुविभागों में चल रही सघन निगरानी।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन ने बीते 72 घंटे में लगातार तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक कार्रवाई की गई, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
                  19 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में छापेमारी की।जांच के दौरान पाया गया कि यहां सब्जी की खेती की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 60,326 पौधे बरामद किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपये आंका गया है।
इस मामले में झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल सांगा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे सघन पूछताछ जारी है। मौके पर पूरी फसल को उखाड़कर जब्त किया गया तथा रोटावेटर और जेसीबी मशीन की सहायता से खेत को पूरी तरह नष्ट कर समतल किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध खेती खसरा नंबर 462/3, 462/2, 462/1, 462/4 एवं 462/5 में की गई थी, जिसमें निजी भूमि के साथ केलो परियोजना की शासकीय भूमि भी शामिल है।

      इसी प्रकार 23 मार्च 2026 को फिजिकल एवं ड्रोन सर्वे के दौरान लैलूंगा तहसील के ग्राम नवीन घटगांव में भी अवैध खेती का मामला सामने आया। यहां भूमिस्वामी सादराम नाग (60 वर्ष) द्वारा अपने खेत में साग-भाजी के बीच छोटे क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। पौधों में सफेद फूल आना प्रारंभ हो गया था तथा कुछ डंठल सूख चुके थे। पुलिस ने तत्काल फसल को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त ग्राम के ही एक अन्य व्यक्ति अभिमन्यु नागवंशी के घर से अफीम की सूखी फसल बरामद की गई। टीम के पहुंचने पर आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे समय रहते विफल करते हुए सामग्री जब्त की गई।
              लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष प्रशासनिक टीम द्वारा बरामद कर जब्त किए गए हैं। जब्त नमूनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल के प्रकार की पुष्टि की जाएगी। पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
            उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध खेती पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सभी अनुविभागों में व्यापक ड्रोन सर्वे अभियान संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत खरसिया (14 ग्राम), घरघोड़ा (10 ग्राम), तमनार (12 ग्राम), लैलूंगा (4 ग्राम), मुकडेगा (3 ग्राम), रायगढ़ (11 ग्राम), पुसौर (13 ग्राम) एवं धरमजयगढ़ (7 ग्राम) में सफलतापूर्वक सर्वे किया गया है। ड्रोन तकनीक के माध्यम से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी निगरानी संभव हो सकी है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है।
          जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती कानूनन गंभीर अपराध है। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ड्रोन सर्वे, सघन जांच एवं संयुक्त कार्रवाई इसी तरह लगातार जारी रहेगी। साथ ही प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article एक दर्जन से अधिक हिरणों की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन..?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

लैलूंगा में भी मिले अफीम के लहलहाते पौधे, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

फेसबुकिया मित्र से शादी के लालच में युवती ने गँवाई अस्मत, शिकायत पर आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा

रायगढ़ न्यूज

बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

एक दर्जन से अधिक हिरणों की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन..?
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?