एलपीजी सप्लाई को सुचारु बनाने केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

तहतक न्यूज/दिल्ली। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का प्रभाव अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर स्पष्ट झलक रहा है। बता दें कि भारत में भी LPG की उपलब्धता को लेकर परेशानियाँ बढ़ रही हैं। लोगों को गैस भराने के लिए घंटों तक लाइन लगाना पड़ रहा है। देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए  सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 20% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले से देश भर के होटल, रेस्टॉरेंट और ढाबा संचालकों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
                 केंद्र सरकार ने 21 मार्च 2026 को एलपीजी  सप्लाई को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल एलपीजी आवंटन में 20% की वृद्धि करने का आदेश दिया है। यह नया कोटा 23 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
      पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू उपयोग के लिए प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। पिछले दो हफ्तों में घरेलू उत्पादन में 40% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
        कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने दो सिलिंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अनिवार्य अंतराल लागू किया है। साथ ही, आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *