Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती का नेटवर्क हुआ ध्वस्त
एक दर्जन से अधिक हिरणों की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन..?
लैलूंगा में भी मिले अफीम के लहलहाते पौधे, दो आरोपी गिरफ्तार
एलपीजी सप्लाई को सुचारु बनाने केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
फेसबुकिया मित्र से शादी के लालच में युवती ने गँवाई अस्मत, शिकायत पर आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

tahtaknews.com By tahtaknews.com 20 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर जहाँ सम्पूर्ण जगत भक्ति के सागर में डूबा आदि शक्ति माँ दुर्गा की पूजा अर्चना और स्तुति में लगा हुआ है, वहीं मातारानी की कृपा पाने श्रद्धालु गण अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार विभिन्न प्रकार से मातासेवा में लगे हुए हैं। कोई नौ दिन उपवास रखकर तो कोई मौनव्रत धारण किया हुआ है। किसी ने मंदिर में मनोकामना ज्योत जला रखा है तो कोई भंडारा अर्पित कर रहा है। इसी तारतम्य में रायगढ़ के कलाकारों ने मातारानी की सेवा में एक बहुत ही सुन्दर वीडियो एल्बम प्रस्तुत किया है जिसमें कलाकारों ने अपने अपने अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।

     एई प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस पूरे गीत को रायगढ़ की प्रसिद्ध नगर देवी बूढ़ीमाई मंदिर एवं नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में फिल्माया गया है, जिसके निर्माता संजय अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल हैं। इस भाव-भक्ति पूर्ण गीत में डायरेक्टर राजेंद्र तिवारी ने स्वयं मुख्य कलाकार की भूमिका निभायी है। गीतकार ऋषिकेश यादव के छत्तीसगढ़ी में लिखे गीत को सिंगर कुमार गब्बर ने अपना मधुर स्वर देकर इस जस गीत को कर्णप्रिय बनाया है, वहीं संगीतकार कुना दादा का म्यूजिक अरेंजमेंट प्रशंसा के योग्य है। कोरियोग्राफर पीताम्बर साहू ने नृत्य संयोजन में काफी मेहनत की है जोकि दर्शकों को मुग्ध कर रही है।
कुल मिलाकर नवरात्रि के अवसर पर प्रस्तुत यह जस गीत देखने योग्य है। स्थानीय कलाकारों ने इसे लोकप्रिय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस एल्बम को खूबसूरती देने में छायाकार-घनश्याम आदित्य, मेकअप एन्ड हेयर – इंदु तिवारी, वीडियो प्रोडक्शन- चिंटू शहरी, लक्की श्रीवास, विवेकानंद प्रधान, को आर्टिस्ट- खुशी, सुस्मिता, खुशबु, रूचि, प्राची दीप्ती, रितु, आरती, दिव्या तथा एडिटिंग एन्ड पोस्टर डिजाइनिंग- अदिति स्टूडियो रायगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

       बात करें तहतक की तो आधुनिक फैशन और चकाचौंध की दुनिया में मशहूर हस्तियों को ही महत्व दिया जाता है। उभरते स्थानीय कलाकारों को कोई ध्यान नहीं देते। यही वजह है कि स्थानीय कलाकार चाहे किसी भी क्षेत्र से हों, बड़े मंचों में उपेक्षा के शिकार होते आये हैं। प्रतिभाएँ हर जगह मौजूद हैं जरुरत है उन्हें मौका देने की, उन्हें प्रोत्साहित करने की, ताकि वे अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अतः तहतक न्यूज अपने सुधी पाठकों से आग्रह करता है कि हमारे स्थानीय कलाकारों के इस भावपूर्ण प्रयास का उत्साहवर्धन करें और इस जस गीत को जन-जन तक पहुँचाने का कष्ट अवश्य करें।
     
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम
Next Article तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती का नेटवर्क हुआ ध्वस्त

रायगढ़ न्यूज

लैलूंगा में भी मिले अफीम के लहलहाते पौधे, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

फेसबुकिया मित्र से शादी के लालच में युवती ने गँवाई अस्मत, शिकायत पर आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती का नेटवर्क हुआ ध्वस्त
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?