Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन
जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि
घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
अन्न देने वाला अन्नदाता ही भूमिहीन हो जायगा तो कब तक टिक पायेगा विकास की मृगतृष्णा का शिकार ये मायावी दुनिया..?
आन, बान और शान से निकलेगी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, रामनवमी आयोजन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम

पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम

tahtaknews.com By tahtaknews.com 19 March 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। बकाया कर वसूली को लेकर नगर निगम का रवैया अब सख्त होता जा रहा है। कर वसूली अभियान में निगम प्रशासन ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखा सरायपाली चौक स्थित पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
                नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक द्वारा टैक्स जमा करने को लेकर पूर्व में चेक दिया गया था, जो की बाउंस हो गया। बुधवार को उक्त पेट्रोल पंप को निगम की टीम द्वारा सील कर दिया गया।  चेक बाउंस के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया कर जमा नहीं किया गया। इसके चलते अब विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि अन्य बकायादारों को भी सख्त संदेश दिया जा सके।
अभियान के तहत आज शहीद चौक स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी संचालित शॉपिंग कंपलेक्स को निगम की टीम सील करने पहुंची थी, लेकिन शॉपिंग काम्प्लेक्स संचालक निरंजन लाल अग्रवाल द्वारा बकाया टैक्स का भुगतान तत्काल कर दिया गया। इसी तरह आज निगम टीम ने बकाया कर नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन भी काटे हैं, जिसमें भक्ति गली श्याम कुमार डे, गद्दीचौक स्थित आदित्य सांवरिया, शासकीय बुनकर समिति आदि शामिल है। निगम प्रशासन का कहना है कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, तब तक ऐसे कनेक्शन पुनः बहाल नहीं किए जाएंगे।
वहीं, कबीर चौक क्षेत्र में बकाया कर के चलते सील की गई एक दुकान के संचालक छोटू बेग द्वारा कर राशि जमा करने के बाद निगम ने सील खोलने की कार्रवाई की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी बकायादार समय पर कर टैक्स जमा करेंगे, उन्हें नियमानुसार राहत दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बड़े बकायादारों की तैयार सूची पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने टैक्स वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्रवाई के दौरान निगम राजस्व विभाग, अतिक्रमण शाखा, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित थीं।
सील करने पहुंची टीम को मौके पर ही किया गया भुगतान
आज निगम की टीम सदर हटरी एवं केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित निगम के दुकान  संचालक बड़े बकायदारों पर कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान करवाई से पूर्व ही मौके पर ही दुकानदारों ने बकाया टैक्स एवं किराया का भुगतान किया।
शहर के विकास में बनें सहभागी
निगम कमिश्नर क्षत्रिय ने कहा कि शहरवासियों समय पर अपने करों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई एवं सरचार्ज से बचा जा सके।  नागरिकों से लिए गए टैक्स से ही शहर के विकास कार्य और उनको बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाते हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों से समय पर टैक्स जमा कर शहर के विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन

रायगढ़ न्यूज

जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि

रायगढ़ न्यूज

घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

अन्न देने वाला अन्नदाता ही भूमिहीन हो जायगा तो कब तक टिक पायेगा विकास की मृगतृष्णा का शिकार ये मायावी दुनिया..?

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?