Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम
जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि
घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
अन्न देने वाला अन्नदाता ही भूमिहीन हो जायगा तो कब तक टिक पायेगा विकास की मृगतृष्णा का शिकार ये मायावी दुनिया..?
आन, बान और शान से निकलेगी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, रामनवमी आयोजन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 19 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़,छत्तीसगढ़। शासन द्वारा अनुसूचित जनजातियों के पारंपरिक श्रद्धा और सांस्कृतिक केंद्रों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु “मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजना वर्ष 2025” के क्रियान्वयन के लिए रायगढ़ जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता कलेक्टर रायगढ़ करेंगे। जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता तथा उद्योग समिति के सभापति श्री गोपाल अग्रवाल को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
योजना का महत्व और उद्देश्य –
अखड़ा जनजातीय समुदाय के लिए श्रद्धा, पूजा और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होता है। यहाँ प्रतिवर्ष करम देव की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती है।
योजना का मुख्य उद्देश्य इन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का परिरक्षण और संवर्धन करना है।
वित्तीय प्रावधान एवं विकास कार्य –
प्रत्येक चयनित अखड़ा स्थल के विकास हेतु ₹5.00 लाख से ₹25.00 लाख तक की वित्तीय सहायता।
1,000 तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों के लिए ₹15.00 लाख।
1,000 से अधिक जनसंख्या वाली पंचायतों के लिए ₹25.00 लाख।
राशि का उपयोग मुख्य रूप से पेयजल, बैठक व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए किया जाएगा।
समिति की संरचना –
इस समिति के अध्यक्ष कलेक्टर, जिला रायगढ़ तथा सदस्य गणों में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायगढ़ (सदस्य सचिव), कार्यपालन अभियंता, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी रायगढ़, कार्यपालन अभियंता, क्रेडा (CREDA) रायगढ़, कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा रायगढ़, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायगढ़, जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल,
श्रीमती सुषमा खलखो,श्रीमती रजनी राठिया, श्रीमती पूर्णिमा मामरे, सामाजिक प्रतिनिधि रतन सिंह सिदार  अनिल कुमार पाण्डे एवं परमानंद राठिया होंगे।
पारदर्शिता एवं मॉनिटरिंग –
सभी स्वीकृत कार्यों की जानकारी और फोटोग्राफ MIS पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
समिति की बैठक प्रत्येक 6 माह में अनिवार्य रूप से आयोजित होगी।
बैठक में कार्यों की प्रगति की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
              यह योजना जनजातीय समाज की आस्था और संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। शासन का यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि जनजातीय समुदायों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि
Next Article पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम

रायगढ़ न्यूज

जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि

रायगढ़ न्यूज

घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

अन्न देने वाला अन्नदाता ही भूमिहीन हो जायगा तो कब तक टिक पायेगा विकास की मृगतृष्णा का शिकार ये मायावी दुनिया..?

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?