Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
अन्न देने वाला अन्नदाता ही भूमिहीन हो जायगा तो कब तक टिक पायेगा विकास की मृगतृष्णा का शिकार ये मायावी दुनिया..?
आन, बान और शान से निकलेगी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, रामनवमी आयोजन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
मोबाइल शॉप में हुई लाखों के मोबाईल चोरी का पर्दाफाश, 16 नग आईफोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है घरेलु गैस सिलेंडर

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि

जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से अधिक है संपत्ति कर की बकाया राशि

tahtaknews.com By tahtaknews.com 18 March 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। लंबे समय से बकाया संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर एवं यूजर चार्ज नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान चलाते हुए निगम की राजस्व, अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप सहित 5 दुकानों को सील कर दिया।
            नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा निगम के सभी तरह के टैक्स वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध करने और उन्हें लगातार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के साथ दुकानों एवं संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। निर्देश के तहत आज निगम की संयुक्त टीम ने सुबह के समय जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। जूटमिल पर 26 लाख 38 हजार 418 रुपए संपत्ति कर बकाया है। इसके बाद दोपहर को तैयार बड़े बकायेदारों की सूची पर कार्रवाई की गई। इसमें गोरखा पतरापाली चौक स्थित सुनील गर्ग के पेट्रोल पंप को सील किया गया। पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग पर 2013 से 11 लाख 68510 रूपये संपत्ति कर सहित अन्य कर बकाया था, जिसमें श्री गर्ग द्वारा बीच में कुछ आंशिक बकाया राशि जमा किया गया था।
                   इसी तरह भगवानपुर स्थित मुन्ना पिता अब्दुल कलीम के संस्थान पर 1 लाख 40 हजार रुपए से ज्यादा, गौरंग सिंह सिदार के संस्थान पर 2 लाख 32 हजार रुपए से ज्यादा, चक्रधर नगर के कबाड़ी दुकान संचालक अब्दुल सत्तार पर 2 लाख 27 हजार रुपए से ज्यादा एवं बाजीराव पारा मस्जिद के सामने संचालित नंदू सतनामी केयर ऑफ प्रकाश पिता घनश्याम अग्रवाल के संस्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए सील किया गया। इन सभी संपत्तियों के मालिकों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए और नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
इस दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने बकाया कर का भुगतान कर लें, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की, सीलिंग एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन द्वारा सूचना जारी कर बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोला जा रहा है, जिससे नागरिक आसानी से अपने संपत्ति कर, जलकर, यूजर चार्ज एवं अन्य देय राशि जमा कर सकेंगे।
निगम की इस कार्रवाई से जहाँ बकायेदारों में हड़कंप मच गया है, वहीं नियमित रूप से कर जमा करने वाले नागरिकों ने निगम के इस कदम का स्वागत किया है।
       अब सवाल उठता है कि आखिर बकायादारों को इतना लंबा समय ही क्यों दिया जाता है? समय के साथ राशि भी इतनी बढ़ जाती है जिसे चुकाना मुश्किल होता है। यदि समय रहते कार्यवाही होती तो निगम के खजाने कभी खाली नहीं होते और निगम के कार्य समय पर पूरे होते।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस की  कठोर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

अन्न देने वाला अन्नदाता ही भूमिहीन हो जायगा तो कब तक टिक पायेगा विकास की मृगतृष्णा का शिकार ये मायावी दुनिया..?

रायगढ़ न्यूज

आन, बान और शान से निकलेगी रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, रामनवमी आयोजन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

रायगढ़ न्यूज

मोबाइल शॉप में हुई लाखों के मोबाईल चोरी का पर्दाफाश, 16 नग आईफोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?