Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी
40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए, अभिभावकों को थाने बुलाकर काटा गया चालान
‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि का हुआ वितरण
पूर्व घोषित लाखा–गेरवानी–पाली मार्ग निर्माण में हो रही देरी पर जिला पंचायत हुआ सख्त, सभापति ने PWD को भेजा ‘प्रथम स्मृति-पत्र’

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन

आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 28 February 2026 3 Min Read
Share

💥स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं की गहन समीक्षा।

💥बंदियों व परिजनों से संवाद, व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने निर्देश।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। आज प्रातः 28 फरवरी को जिला जेल रायगढ़ का कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाएं तथा बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया।

         अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अधिवक्ता से मुलाकात की व्यवस्था तथा निःशुल्क कानूनी सहायता से जुड़े विषय अधिकारियों के समक्ष रखे गए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के क्रम में पूर्व में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर की जानकारी भी ली गई। शिविर के दौरान नेत्र रोग से पीड़ित बंदियों को चश्मों का वितरण किया गया था। साथ ही अस्वस्थ बंदियों को फल वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील पहल का परिचय दिया गया। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
          जेल परिसर में उपस्थित बंदियों के परिजनों से भी चर्चा की गई। परिजनों ने मुलाकात व्यवस्था को सहज बनाने तथा प्रतीक्षा अवधि घटाने का आग्रह किया। इस पर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों के अधिकारों की रक्षा, सुधारात्मक वातावरण का निर्माण तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों को सतत सुदृढ़ रखने और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक गोवर्धन सिंह सोरी और एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी
Next Article एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन

रायगढ़ न्यूज

माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी

रायगढ़ न्यूज

40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए, अभिभावकों को थाने बुलाकर काटा गया चालान

रायगढ़ न्यूज

‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि का हुआ वितरण

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?