Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन
40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए, अभिभावकों को थाने बुलाकर काटा गया चालान
‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि का हुआ वितरण
पूर्व घोषित लाखा–गेरवानी–पाली मार्ग निर्माण में हो रही देरी पर जिला पंचायत हुआ सख्त, सभापति ने PWD को भेजा ‘प्रथम स्मृति-पत्र’

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी

माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी

tahtaknews.com By tahtaknews.com 28 February 2026 3 Min Read
Share

💥ओवरऑल प्रदर्शन में जूटमिल प्रथम, कोतवाली द्वितीय और लैलूंगा तृतीय स्थान पर।
💥उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी हुए पुरस्कृत, कमजोर प्रदर्शन पर सुधार के निर्देश।
तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने माह फरवरी 2026 में जिले के समस्त थाना एवं चौकियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर थाना-वार रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। समीक्षा में अपराध पंजीयन एवं निराकरण, शिकायतों का निकाल, मर्ग प्रकरण, गुम इंसान की दस्तयाबी, माइनर एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, समंस-वारंट की तामिली तथा विभिन्न पुलिस पोर्टलों में प्रविष्टियों की स्थिति का आकलन किया गया।
       बीती रात्रि आयोजित वर्चुअल बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने प्रत्येक थाने का रिपोर्ट कार्ड पढ़कर सुनाया। संतोषजनक कार्य करने वालों की सराहना की गई, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से निचले क्रम में रहे थाना प्रभारियों के नाम उल्लेखित कर उन्हें आगामी माह में बेहतर परिणाम देने हेतु सचेत किया गया।
       समीक्षा के दौरान माह फरवरी में अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा थाना अग्रणी रहे। शिकायत निकाल में घरघोड़ा, कोतवाली और जूटमिल आगे रहे। मर्ग प्रकरणों के निराकरण में लैलूंगा, चक्रधरनगर और कोतवाली तथा गुम इंसान की दस्तयाबी में कोतरारोड़ और जूटमिल थाना उल्लेखनीय रहे। आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट की कार्रवाई में कोतरारोड़ और जूटमिल की सक्रियता रही, जबकि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में जूटमिल, तमनार और पूंजीपथरा तथा वारंट तामिली में लैलूंगा, कोतवाली और जूटमिल अग्रणी रहे।

      ओवरऑल प्रदर्शन में प्रथम स्थान थाना जूटमिल, द्वितीय स्थान थाना कोतवाली और तृतीय स्थान थाना लैलूंगा को प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल तथा थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को नगद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। अन्य मदों में संतोषप्रद कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि बदमाशों में पुलिस का प्रभाव स्पष्ट दिखना चाहिए तथा कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा आचरण न करे जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article 40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए, अभिभावकों को थाने बुलाकर काटा गया चालान
Next Article आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन

रायगढ़ न्यूज

आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन

रायगढ़ न्यूज

40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए, अभिभावकों को थाने बुलाकर काटा गया चालान

रायगढ़ न्यूज

‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि का हुआ वितरण

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?