Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या
उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण
आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल
दो वर्ष पूर्व घोषित सड़क निर्माण में विलम्ब को लेकर सहकारिता एवं उद्योग समिति एक्शन मोड पर
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रोजाना होगी सघन जांच

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

tahtaknews.com By tahtaknews.com 10 February 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। सोलह संस्कारों में एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है विवाह संस्कार, जो हर किसी का एक मधुर सपना होता है। विवाह में एक बड़ी धन राशि खर्च होती है जिसकी व्यवस्था कर पाना कमजोर और गरीब वर्ग के लिए मुश्किल हो जाता है ऐसे में सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना किसी वरदान से कम नहीं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज का दिन सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की दृष्टि से स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज प्रदेशभर में एक साथ 6 हजार से अधिक जोड़े ने विवाह कर नए जीवन की मंगल शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे।

           इसी क्रम में रायगढ़ जिले के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 190 जोड़े विधि-विधानपूर्वक वैवाहिक बंधन में बंधे। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रीति-रिवाजों और मांगलिक वातावरण से पूरा पंडाल गूंज उठा, जहां हर ओर खुशियों, उल्लास और नए सपनों की शुरुआत का दृश्य देखने को मिला। रायगढ़ जिले में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
            मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विवाह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व में बेटी की शादी गरीब और ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी चिंता का कारण होती थी, जहां कर्ज लेना, जमीन बेचना या वर्षों तक आर्थिक बोझ उठाना मजबूरी बन जाता था। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आमजन की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना को प्रदेश में लागू किया, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली और बेटियों की शादी की चिंता काफी हद तक दूर हुई। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत में जहां प्रति जोड़े मात्र 5 हजार रुपये की सहायता राशि निर्धारित थी, वहीं आज रजत जयंती वर्ष 2025 में यह बढ़कर 50 हजार रुपये हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान सभी नवदंपत्तियों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया, ताकि वे अपने नए जीवन की आवश्यकताओं को आत्मसम्मान के साथ पूरा कर सकें।
          मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केवल दो वर्षों के कार्यकाल में राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को धरातल पर उतार दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को मासिक सहायता, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, रामलला दर्शन योजना, तीर्थ दर्शन योजना तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता जैसे कई जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ भी किया, जिसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 8 जिलों से की गई है।
इस अवसर महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती पूनम सोलंकी, रविन्द्र गबेल, श्रीमती शीला तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एल.आर.कच्छप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या

रायगढ़ न्यूज

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण

रायगढ़ न्यूज

आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल

रायगढ़ न्यूज

दो वर्ष पूर्व घोषित सड़क निर्माण में विलम्ब को लेकर सहकारिता एवं उद्योग समिति एक्शन मोड पर

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?