Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश
घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या
आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल
दो वर्ष पूर्व घोषित सड़क निर्माण में विलम्ब को लेकर सहकारिता एवं उद्योग समिति एक्शन मोड पर
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रोजाना होगी सघन जांच

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण

tahtaknews.com By tahtaknews.com 9 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/लैलूंगा-रायगढ़, छत्तीसगढ़। आरएएमपी योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकास खण्ड में ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जुड़े आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय प्रारंभ करने से लेकर उसे सफलता पूर्वक संचालित करने तक की सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के अंतर्गत उद्योग स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, उद्योग से संबंधित नियम-कानून, आवश्यक दस्तावेज़, वित्तीय परामर्श, उद्योग ऋण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से व्यवसाय को जोड़ने की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में  सीएसआईडीसी एवं जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), रायगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके सहयोग से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत कुल दो प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं प्रथम  एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा द्वितीय  14 दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम। अब तक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ढाप, सलखिया, नारायणपुर, भेलवांटोली, हिरापुर, केन्दाटिकरा सहित विभिन्न ग्रामों में सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है। वहीं 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत ग्राम ढाप में नर्सरी एवं क्राफ्टेड प्लांट आधारित उद्यमिता का प्रशिक्षण दूसरा नारायणपुर में सिलाई, बुनाई एवं कटाई से संबंधित उद्यमिता प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न किया जा चुका है।
वर्तमान में भेलवांटोली ग्राम में साबुन एवं सर्फ निर्माण से जुड़े 14 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जबकि दिनांक 09 फरवरी 2026, सोमवार से सलखिया ग्राम में भी 14 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम भावसर फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं एवं समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देना तथा स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना को मजबूती मिल रही हैै। और वे आत्मविश्वास के साथ अपने स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल
Next Article घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

रायगढ़ न्यूज

घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या

रायगढ़ न्यूज

आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल

रायगढ़ न्यूज

दो वर्ष पूर्व घोषित सड़क निर्माण में विलम्ब को लेकर सहकारिता एवं उद्योग समिति एक्शन मोड पर

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?