स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस



तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा फैक्ट्री यूनिट में बड़े ही उत्साह पूर्वक 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ देश की एकता और अखंडता का सन्देश दिया गया।


                 उल्लेखनीय है कि यहाँ उत्पादन कार्य पूरी तरह सुचारु रहा। एसआईडी एवं पावर प्लांट विभागों ने उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। इन विभागों के सहयोग से संयंत्र की दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध रूप से चलीं। कर्मचारियों की सतर्कता और समर्पण सराहनीय रहा। इसी क्रम में 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्य एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।

                        प्रबंध निदेशक  विकास अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस अवसर पर कहा कि कर्मचारियों की सामूहिक निष्ठा, अनुशासन और सतत परिश्रम के परिणामस्वरूप ही हम विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर पा रहे हैं। आगामी समय में भी इसी सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को निरंतर प्रगति एवं नवीन उपलब्धियों की ओर अग्रसर करना हमारा संकल्प है। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं अनुशासित कार्य संस्कृति के कारण संगठन कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी संचालन सुनिश्चित कर पाया है। उन्होंने कहा कि इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ संगठन को निरंतर प्रगति और नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर किया जाएगा।
            इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। एसआईडी डिवीजन और पावर प्लांट विभाग ने संचालन में निरंतरता बनाए रखी। तकनीकी टीम की तत्परता से उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। इस हेतु डायरेक्टर विकास अग्रवाल ने SID डिवीजन एवं  पावरप्लांट की टीम का सम्मान करते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने भाग लिया। सुरक्षित कार्य संस्कृति पर विशेष चर्चा की गई। कर्मचारियों को भविष्य के लक्ष्यों हेतु प्रेरित किया गया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। सभी कर्मचारियों ने समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *