Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > उद्योगपतियों की वादा खिलाफी, छः माह बीत गए नहीं बना पाये सड़क, मध्यस्थ अधिकारी मौन..?

उद्योगपतियों की वादा खिलाफी, छः माह बीत गए नहीं बना पाये सड़क, मध्यस्थ अधिकारी मौन..?

tahtaknews.com By tahtaknews.com 30 December 2025 4 Min Read
Share

💥 चिराईपानी-गेरवानी सड़क बदहाल, वाहनों के पीछे उड़ते धूल से ग्रामीण हलाकान।
💥 आंदोलन करने पर थमा देते हैं आश्वासन का झुनझुना।
💥पक्की सड़क बनवाने का लिखित में किया था वादा, स्लेग चूरा डाल कर दी लीपापोती।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले के पूँजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में स्थापित कुछ उद्योगों की मनमानी चरम पर है। अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों से कोसों दूर मक्कारी पर उतर आये ये उद्योग जहाँ स्थानीय ग्रामीणों के ऊपर खुलकर अत्याचार कर रहे हैं वहीं, प्रशासन के अधिकारियों के निर्देशों की जमकर धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। इससे प्रशासन की छवि तो धूमिल हो ही रही है, आश्वासन देने वाले अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। जी हाँ, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि चिराईपानी से गेरवानी जाने वाली सड़क पर उड़ती जहरीली धूल चीख-चीख कर बयां कर रही है।  
            आपको बता दें कि ग्राम चिराईपानी से गेरवानी आवागमन के लिए ग्रामवासियों द्वारा स्वयं की जमीन देकर कच्ची सड़क बनाई गयी थी और लोग आराम से आना-जाना करते थे। इस मार्ग से जुड़े कई प्लांट स्थापित हैं, जिसमें श्री ओम रुपेश, वजरान, महालक्ष्मी, रीयल वायर, सालासर (सिंघल), सुनील इस्पात आदि बड़ी कम्पनियाँ हैं। इन कंपनियों में 50 से 60 टन की लोडेड गाड़ियाँ चलती हैं, जिससे यह कच्ची सड़क बुरी तरह से जर्जर हो गयी है। बारिश के दिनों में ग्रामीण तो क्या ट्रकें भी मुश्किल से निकल पाती थीं। सड़क के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत लाखा और चिराईपानी के ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किया, आर्थिक नाकेबंदी की तब कहीं जाकर प्रशासन के अधिकारियों श्रीमति अनुराधा पटेल तहसीलदार तथा शिव कुमार डनसेना तहसीलदार रायगढ़ के हस्तक्षेप पर सम्बंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिखित में आश्वासन दिया था कि एक माह में मजबूत सड़क बनवा कर देंगे, किन्तु एक, दो माह तो क्या छः माह बीत गए कोई ठोस सड़क नजर नहीं आ रहा। ग्रामवासियों की मानें तो गड्ढों को जैसे-तैसे पाटकर लीपापोती कर दिया गया है और स्लेग चूरा बिछा दिया गया है। पानी का छिड़काव भी नहीं करते। इस सड़क पर केवल कंपनी के ट्रकों का आना-जाना है बाकि पैदल और बाइक सवार धूल के उड़ते गुबारों के बीच चल नहीं पा रहे हैं। एक मात्र सुनील इस्पात द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है वह भी उसके ही क्षेत्र तक, बाकि कम्पनियाँ लकवाग्रस्त केवल मुँह ताक रही हैं।  कुल मिलाकर ग्रामवासियों की यह सड़क कंपनी वालों के ही काम आ रही है और पीड़ित ग्रामीणों की समस्याएं अभी भी जस के तस बनी हुई हैं।
        आम ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी और कंपनियों की चल रही मनमानी की हकीकत की तहकीकात में तह तक जाकर देखा जाय तो रोजी-रोटी में व्यस्त आम ग्रामीण  बार-बार के आंदोलन से तंग आ चुके हैं, अपना काम देखेंगे कि आये दिन कंपनी के पीछे भागेंगे, लेकिन इन ढीठ कम्पनियों को लज्जा तक नहीं आती। प्रशासनिक अधिकारियों की तो बात ही निराली है, सीधे व सरल भोले-भाले ग्रामीणों के समक्ष दिखावे के लिए कंपनी वालों को निर्देश देकर अपनी धौंस तो दिखा देते हैं, परन्तु बाद में चुप्पी साध लेते हैं। आखिर पीड़ित कब तक इनके आगे-पीछे दौड़े? थक हार कर अपनी बदनसीबी का रोना रोने के सिवा उसके पास और कुछ नहीं रह जाता। यही हाल चिराईपानी के वाशिंदों की हो गयी है। फिलहाल, लोगों के मन में यही सवाल उठने लगा है कि क्या अब जनता का हर आंदोलन तमनार जैसा हो तभी समस्याओं का निराकरण हो पायेगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article टेंडा नावापारा धान खरीदी केंद्र की मनमानी से बिफरे किसान, कर दी नाकेबंदी
Next Article धूमधाम से निर्विघ्न संपन्न हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?