नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुणधर का लाखा में भव्य स्वागत

💥जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा समुचा गाँव, भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह का माहौल।

💥कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हुए दीवान, कहा सदैव रहूँगा आभारी।

💥बुलडोजर में चढ़ा कर अध्यक्ष का हुआ गर्मजोशी से स्वागत।

तहतक न्यूज/रायगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अरुणधर दीवान का लाखा में प्रथम आगमन हुआ जिसमें युवा नेता गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में गेरवानी क्षेत्र के सैकड़ों भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।


बता दें कि गोपाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अपने नये अध्यक्ष को जहाँ बुलडोजर में चढ़ा कर जोरदार स्वागत किया तो वहीं जब अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन किया तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मध्य अरुण भैया जिंदाबाद! भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।


कार्यकर्ताओं के आत्मीय स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे जो सम्मान आप लोगों से मिला है उसके लिए मैं सदैव कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा। आप सभी के सहयोग एवम साथ से हम सब को मिलकर पार्टी को पूरे जिले में एक नई ऊँचाई पर ले जाना है। आगे उन्होंने कहा कि आप हम सभी को मिलकर शासन की योजनाओं को हर जन-जन तक पहुँचाना है तथा आगामी निगम एवम पंचायत चुनावों में सभी सीटों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर पूरे जिले को भाजपामय करना है।

बहरहाल जनता पार्टी के नये निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की ताजपोशी से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा सकती है तह तक की बात की जाय तो दीवान जी के लाखा आगमन और उनके भव्य स्वागत पर केवल कार्यकर्त्ता ही नहीं यहाँ के ग्रामीणों और युवा वर्ग में भी भाजपा के प्रति एक नयी उम्मीद और रुझान का वातावरण बनता दिख रहा है। इन्हें अब विश्वास हो चला है कि शासन की योजनाओं का लाभ अब सभी ग्रामीणों को बिना किसी परेशानियों के शत-प्रतिशत मिलेगा।



इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सुरेश गोयल, गोपाल अग्रवाल, मनीष शर्मा, अशोक अग्रवाल, मनोज पटेल, नेत्रानन्द पटेल, बिपिन डनसेना, प्रकाश त्रिपाठी, ललित गुप्ता, राजू गुप्ता, खुशी राम अजय, रोहित उरांव, देवसिंग सिदार, फिरतु राम, शंकर लोधा, दशरथ पंडा, उदय चन्द्र साहू, रवि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अशोक डनसेना, बबलू देलारी, फूलमती धनवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *