पत्रकार सुरक्षा कानून पर फिर वही आश्वासन, संशय अब भी बरकरार

तहतक न्यूज/गरियाबंद।
छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार पत्रकारों के साथ खड़ी है और जल्दी ही पत्रकार सुरक्षा कानून लाने जा रही है।
सीएम साय के गरियाबंद दौरे के दौरान पत्रकार सुरक्षा को लेकर पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ संगठन ने माँग की जहाँ वे हाल ही में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने कहा 'जिस त्वरित गति से हमारी सरकार ने इस मामले में कार्यवाही की, उसे पूरे देश ने देखा है, हमने SIT का गठन भी कर दिया है ताकि निष्पक्ष जाँच हो सके।'

पत्रकार सुरक्षा कानून पर पत्रकारों को पुनः आश्वासन मिला है लेकिन संशय अब भी बरकरार है। तह तक की बात की जाय तो छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक यह सिर्फ आश्वासनों तक ही सीमित रहा है, जब सीएम से पूछा गया कि "हर बार कानून की बात होती है, पर पास क्यों नहीं होता?" तो उन्होंने कहा, "आप हमारी सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन हमारी मंशा साफ है " हालांकि, पत्रकारों के मन में अभी भी संशय बना हुआ है कि क्या इस बार सच में यह कानून बनेगा या फिर यह भी चुनावी वादों की तरह अधूरा रह जाएगा? सवाल उठता है कि इसमें इतना विलम्ब क्यों? क्या पत्रकारों की बलि अभी और भी बाकि है?
फिलहाल, गरियाबंद दौरे के दौरान सीएम साय के इस बयान ने एक बार फिर पत्रकार सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि यह आश्वासन कब हकीकत में बदलता है या फिर अभी और भी ऐसी ही घटनाओं से रूबरू होना पड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *