अनजाने में हुई चूक, दे गया जीवन भर का दुख..!

तहतक न्यूज/गुरुवार/12 सितम्बर 2024/कापू।
कभी-कभी जरा सी चूक जानलेवा साबित हो जाती है और उस गलती का पछतावा इंसान को जीवन भर करना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना में चावल के गरम मांड से भरा बर्तन उलट जाने से खेल रहे एक मासूम की जान चली गयी।
यह दर्दनाक हादसा कापू थाना क्षेत्र के ग्राम बकालो की है। मिली जानकारी के अनुसार दो साल का नन्हा लव्यांश बरामदे में खेल रहा था। बच्चे की माँ उसे अपनी देवरानी की देखरेख में छोड़ कर अपने पति के साथ खेत पर काम करने गयी थी। चाची खाना बना कर चावल के गरम मांड को एक बर्तन में रखी थी। तभी चाची का बेटा नींद से उठ कर रोने लगा तो उसे देखने कमरे में गयी इधर लव्यांश खेलते हुए गरम मांड के बर्तन तक पहुँच गया और बर्तन के गिरने से गरम मांड से वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से आहत बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते.हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। हँसते खेलते मासूम के अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे की स्थिति में है।
रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्तता तो लगी रहती है लेकिन जहाँ छोटे-छोटे बच्चे हों वहाँ परिवार के सभी सदस्यों को सतर्क रहने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *