श्रमिक संघ 'कोयला मजदूर सभा' की बढ़ी ताकत, 95 साथियों सहित श्रमिक नेता गोपाल यादव ने ली सदस्यता


तहतक न्यूज/कोरबा, छत्तीसगढ़। कोयला एवं बिजली उत्पादन में अग्रणी कोरबा किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहाँ अनेकों अंडर ग्राउंड और ओपन कास्ट कोल माइंस की खदानें एसईसीएल द्वारा संचालित हैं। एसईसीएल में लाखों की संख्या में कार्यरत श्रमिकों के बीच कई ट्रेड यूनियन भी संचालित हैं जो यहाँ के कामगारों के हित के लिए काम करते हैं। इन्हीं ट्रेड यूनियनों में से एक श्रमिक संगठन है "कोयला मजदूर सभा" जिसकी नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के मजदूर  बड़ी संख्या में संगठन की सदस्यता ले रहे हैं। इसी तार-तम्य में गेवरा एरिया के श्रमिक नेता गोपाल यादव ने क्षेत्र के कद्दावर एवं फायर ब्रांड नेता कोरबा केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में अपने 95 साथियों के साथ एसएमएस कोयला मजदूर सभा में प्रवेश कर सदस्यता ली।
       

 उल्लेखनीय है कि, गेवरा के रेशम लाल यादव की टीम मजदूर पंचायत सभा में जाने से गेवरा क्षेत्र में केंद्रीय महामंत्री नाथू लाल पांडे द्वारा नए टीम का गठन किया जा रहा है जिसके तहत चुने हुए कुशल अनुभवी नेतृत्व को कोयला मजदूर सभा का पदाधिकारी बनाया जाना निश्चित है। ताकि संगठन का विकास और कार्य पूर्व की तरह सफल नेतृत्व में कर्मचारी हित में किया जा सके। इस दृष्टि से गोपाल यादव जोकि ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं तथा भू-विस्थापितों के लिए काफी लंबे संघर्ष के कारण इस क्षेत्र में जाने-पहचाने जाते हैं और भु-विस्थापित कर्मियों में इनकी अच्छी खासी पकड़ है। अतः गोपाल यादव का कोयला मजदूर सभा में शामिल होने से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में सदस्यता सत्यापन भी है इसलिए यह समय काफी संघर्ष भरा रहने वाला भी है। बिखरे हुए लोगों को एकजुट करना एक चैलेंज भरा कार्य के रूप में देखा जा रहा है ताकि पुराने सदस्य यथावत रहे और श्री यादव के आने पर कुछ नए सदस्यों की भी कोयला मजदूर सभा में जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कोयला मजदूर सभा गेवरा क्षेत्र में गोपाल यादव के साथ प्रवेश करने वालों में एटक एवं इंटक तथा बी एम एस छोड़ कर आए सदस्यों में प्रमुख रूप से नंदकिशोर विजय राजवाड़े, दुबराज सिंह, गिरीश शुक्ला, ब्रिजेश पांडे, आकाश कुमार गुप्ता, नागेश्वर साहू, विजय राजवाड़े, पीतांबर सिंह, छेदी लाल शिलाकर, श्याम दास, मदन सिंह कंवर, कृपाल सिंह कंवर, रवि शंकर बिजवाड़, सतेश्वर सिंह, प्रेमलाल जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सुरेश सिंह, प्रमोद कुमार राठौर, ओम प्रकाश यादव, भीम केवट, चैतराम साहू, भारत साहू, बनवारी लाल देवांगन, लोकनाथ नाग, के.के.सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, रामकुमार राठौर, अमित कुमार, भानु सिंह, धनंजय साहू, संतोष कुमार यादव सहित लगभग 95 लोग शामिल हुए।
        बहरहाल, कोयला मजदूर सभा के श्रमिक हितैषी नीतियों को देखते हुए संघ की सदस्यता लेने में कोयला श्रमिक रूचि ले रहे हैं और संगठन का विस्तार बढ़ता जा रहा है। लोकप्रिय एवं तेज-तर्रार नेता केदारनाथ अग्रवाल के सहयोग में कोयला कामगारों का यह बढ़ता संघ निश्चित ही आने-वाले दिनों में सफलता नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *