💥नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, बनी मजबूत व नई रणनीति।
तहतक न्यूज/कोरबा, छत्तीसगढ़। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बीते शनिवार 08 अगस्त की शाम विकास नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शानदार ढंग से संपन्न हुई। बैठक में जहां एक ओर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला से भव्य सम्मान किया गया, वहीं दूसरी ओर आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर गंभीर चर्चा के बाद एक मजबूत व नई रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी (कोरबा) केदारनाथ अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कुसमुंडा-कोरबा-सीईडब्लूएस कोरबा प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, गेवरा-दीपिका-सीईडब्लूएस प्रभारी नौशाद खान एवं केंद्रीय सचिव-सह-महामंत्री दीपका क्षेत्र एवं जेसीसी गेवरा/दीपका गिरिजा साहू तथा आशुतोष कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी व गतिमान बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मुख्य अतिथि केदारनाथ अग्रवाल ने सभा का स्वागत कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र में 'कोयला मजदूर सभा' को संगठन की रीढ़ बताते हुए संगठन के भीतर गुटबाजी और पारिवारिक विखंडन का कड़ा विरोध किया। आपसी मतभेद भूलकर क्षेत्र में एकजुटता दिखाते हुए संगठन को प्रथम स्थान पर लाने की अपील की। वहीं महामंत्री अशोक साहू की मेहनत और दायित्व निष्ठा की सराहना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस.पाल की दीर्घकालिक उपस्थिति और योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आगे आना संगठन को एकसूत्र में बांधकर रखेगा। क्षेत्र में क्वार्टरों की समस्या पर बात करते हुए अवैध कब्जाधारियों के मुद्दे को उठाया। आगामी सत्यापन के लिए इन्होंने सुझाव दिया कि संगठन द्वारा किए गए प्रभावी कार्यों, संगठन की साख (छवि) और उसके ऐतिहासिक योगदान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अंत में सभी पदाधिकारियों को पुरजोर मेहनत करने की सलाह दी और संगठन को क्षेत्र में शीर्ष पर पहुँचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए पिछले वर्ष के सत्यापन आंकड़ों की जानकारी दी तथा आगामी सत्यापन हेतु प्रेरित किया और कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहने की सलाह दी।
गेवरा-दीपिका-सीईडब्लूएस प्रभारी नौशाद खान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी पूर्व समय से की गई सेवाओं, लंबे अरसे से खड़े रहने और संगठन के प्रति अपने समर्पण की बात कही। उन्होंने पद के सम्मान के अनुरूप दायित्व निभाने की बात रखी साथ ही महामंत्री नाथूलाल पांडेय एवं केदारनाथ अग्रवाल के समर्पण की सराहना की। वहीं आगामी सदस्यता सत्यापन की समय-सीमा (डेडलाइन) नज़दीक होने पर पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ काम करने पर बल दिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को अवगत कराया कि सभी कामगारों को श्रमिक-हित से जुड़े नियमों व कानूनों को पढ़ने तथा जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया है। दूसरी ओर क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ या कार्य न होने की दशा में भी कार्य करने और कराने हेतु पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी व दायित्व सौंपने की बात रखी।
महामंत्री अशोक साहू ने अपने वक्तव्य में नया पदभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्र में संगठन को नई पहचान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हम अपने प्रभारी एवं शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन मे एक अलग जोश, अलग जूनून से संगठन का काम करेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव मेम्बरशिप के रूप मे निःसंदेह दिखाई देगा।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस.पाल ने संगठन में गुटबाजी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल के नेतृत्व में हम संगठन को आगे ले जाएँगे। विगत वर्ष के मेम्बरशिप का उदाहरण देते हुए आगामी सत्यापन हेतु कार्य करने पर जोर दिया। नाथूलाल पांडेय एवं एस.के.दत्ता द्वारा कुसुमुंडा क्षेत्र में एचएमएस की मजबूत नींव रखने की बात कही। आगे कहा कि पद बड़ा नहीं होता कार्य होता है, सब साथ मिलकर काम करना है और संगठन को आगे बढ़ाना है। साथ ही कुसुमुंडा क्षेत्र से नवनियुक्त 06 केंद्रीय पदाधिकारियों की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस. पाल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश प्रधान, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य लक्ष्मण सिंह,कोषाध्यक्ष एल.पी.सिंह, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य निरंजन सिंह एवं सोनू प्रताप, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य मनीष सिंह, परियोजना अध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, सचिव देवेंद्र सिंह, एरिया यूनिट अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, सचिव श्रवण कुमार, पीट सेफ्टी कमेटी सदस्य आर.के. तिवारी, हाउसिंग समिति से अखिल मिश्रा तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य में नेहरू लाल पटेल, मनीष मुर्मू, रविन्द्र सिंह, टीकाराम, बालम सिंह, गंगाराम विश्वकर्मा, फूलसाय पटेल, मोती राम, संतोष शर्मा, बृजेश यादव, राकेश कुमार टेकाम, निरतू सिंह, महेन्द्र कुमरे, स्वप्निल सिंह, संतोष कुमार राठिया, मणिकान्त, रघुनंदन प्रसाद, पी. पी. सिंह, अभिषेक मिश्रा, अनुभव मिश्रा, अनंत त्रिपाठी, मणिराज शुक्ला, चोंहेन्द्र यादव, नरेन्द्र पाल महंत, हीरा सिंह कंवर, आदर्श मिश्रा, प्रदीप गौतम, निरज कुमार गुप्ता, सतीश, ताजुद्दीन, संजीत कुमार, अरविंद, नितिन कुमार शर्मा, राजा राम साहू, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, शशी कान्त गर्ग, बालकिशोर द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, विपिन शर्मा, राजेन्द्र कश्यप, पुरस्कार कुमार, तनय राजवाड़े, रामअवतार साहू, शुभम सोनार, आकाश शर्मा, आर. एल. जांगड़े, ओमप्रकाश यादव, अविनाश मेश्राम, सम्पन्न कुमार की मौजूदगी रही।



