आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अनीता नायक को मिली प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

तहतक न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्व सम्मति से प्रांतीय उपाध्यक्ष रहीं अनिता नायक को संघ का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
        विदित हो कि 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल के आदेश अनुसार सर्व सहमति से प्रांताध्यक्ष का चुनाव बिलासपुर बृहस्पति बाजार स्थित शहीद वीर नारायण यादव गार्डन में किया गया। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष को कहा गया था कि सर्व सम्मति से वे प्रांताध्यक्ष का चुनाव करेंगे तथा पूर्व से संगठन में जो प्रक्रिया चलते आ रही है, उसी के तहत सर्व सम्मति से चुनाव किया जाना है। बैठक में जिला अध्यक्षों ने सर्व सम्मति से चुनाव करते हुए दुर्ग जिला अध्यक्ष कामिनी चंद्राकर और बिलासपुर अध्यक्ष भारती मिश्रा ने घोषणा की कि अनिता नायक को प्रांताध्यक्ष चुना गया है। जिस पर जशपुर जिले क़ो छोड़ अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष सर्व सम्मति से अनिता नायक क़ो प्रांताध्यक्ष नियुक्त करने में अपनी सहमति दी।
         उल्लेखनीय है कि, अनिता नायक ने छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 का रायगढ़ जिले से संगठन की शुरूआत की। इसके प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल एवं प्रेमा ठाकुर का पूर्ण समर्थन रहा। अनिता नायक ने 31 वर्ष संगठन में निःस्वार्थ भाव से रायगढ़ जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहकर कार्यकर्ता सहायिका बहनों के हित के लिए सेवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *