आर. एस. पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कोयला मजदूर सभा (HMS) कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष

💥शीर्ष नेतृत्व का फैसला, केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय द्वारा जारी किया गया नियुक्ति पत्र।
💥अनुभव को मिला कमान, 33 वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित रहे केंद्रीय उपाध्यक्ष आर एस पाल।
💥 केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही और कार्यकारी अध्यक्ष  केदारनाथ अग्रवाल के मार्गदर्शन में संगठन को मिलेगी नई मजबूती।

तहतक न्यूज/कोरबा, छत्तीसगढ़। कोयला मजदूर सभा (HMS) के केंद्रीय उपाध्यक्ष आर एस पाल को संगठन ने कुसमुंडा क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण आदेश कोयला मजदूर सभा (HMS) के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय द्वारा दिनांक 28.07.2026 को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया।

श्री पाल की इस नियुक्ति से पूरे कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला मजदूरों और श्रमिक नेताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।
श्री पाल पिछले 33 वर्षों से संगठन में पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय हैं। उनका यह लंबा कार्यकाल कोयला कामगारों के अधिकारों की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित रहा है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष  बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय, तथा केंद्रीय संगठन कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोरबा संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने उनके इसी समर्पण, वफादारी और मजदूर हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी से नवाजा है।
        इस अवसर पर केंद्रीय संगठन कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोरबा संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि आर.एस. पाल  के नेतृत्व में कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन का आधार और अधिक मजबूत होगा।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस.पाल ने कहा, "शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। कुसमुंडा क्षेत्र के श्रमिक भाइयों के कल्याण, सुरक्षा और हक की आवाज को और बुलंद करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।"
        बहरहाल, इस बड़ी उपलब्धि पर जहाँ क्षेत्र के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों, मित्र गणों और भारी संख्या में कोयला मजदूरों ने श्री पाल को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वहीं, श्री पाल को बड़ी जिम्मेदारियों के इनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *