Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
साइबर फ्रॉड पर आधारित  फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
सामान गिरवी रख ब्याज पर उधार रकम देना पड़ा महँगा, कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायगढ़ के जयस्तंभ चौक के पास महकेगा फूल बाजार
सिंघल इंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की तैयारी, जन हित के मुद्दों को लेकर होगा कंपनी का घेराव
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
साइबर फ्रॉड पर आधारित  फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
सामान गिरवी रख ब्याज पर उधार रकम देना पड़ा महँगा, कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायगढ़ के जयस्तंभ चौक के पास महकेगा फूल बाजार
सिंघल इंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की तैयारी, जन हित के मुद्दों को लेकर होगा कंपनी का घेराव
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
साइबर फ्रॉड पर आधारित  फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
सामान गिरवी रख ब्याज पर उधार रकम देना पड़ा महँगा, कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायगढ़ के जयस्तंभ चौक के पास महकेगा फूल बाजार
सिंघल इंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की तैयारी, जन हित के मुद्दों को लेकर होगा कंपनी का घेराव
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > फिर जाग उठा दिल्ली के निर्भया कांड का वो बेरहम राक्षस 

फिर जाग उठा दिल्ली के निर्भया कांड का वो बेरहम राक्षस 

tahtaknews.com By tahtaknews.com 5 April 2026 6 Min Read
Share

तहतक न्यूज/अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। बर्बरतापुर्ण हत्या की एक दिल दहला देने वाली सनसनी खेज घटना की तस्वीर सामने आयी है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना 03 अप्रैल 2026 की सुबह प्रकाश में आई जब शहर के रिंग रोड स्थित महामाया प्रवेश द्वार (सद्भावना चौक) के पास एक अधेड़ महिला का रक्तरंजित शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच  कर छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले उक्त महिला के साथ बलात्कार किया और उसके पश्चात गला दबाकर पत्थर से सिर कुचल कर निर्ममता पुर्वक उसकी हत्या कर दी थी। महिला का सिर इतने वीभत्स तरीके से कुचला गया था, कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल भी डाल दी थी।
   पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट सामने आई उसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई थीं।
       फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सेंटो बाग के अनुसार, मृतका की छाती की दोनों तरफ की 12 पसलियां टूट गई थीं। सिर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। गले पर दबाने के निशान थे। महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था। ऐसे संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी. एक्सपर्ट का दावा है कि दुष्कर्म में एक से अधिक लोग भी हो सकते हैं। फिलहाल, बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

प्रेमी के साथ रहती थी महिला
करीब 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी।इसके बाद वह घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में उसका किराए का घर है, जहां उसका 25 वर्षीय बेटा रहता है। महिला दो-दो महीने तक घर नहीं जाती थी। जब भी वह घर आती, तब उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था। दोनों नशे में रहते थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे। इसी वजह से महिला का बेटा भी उससे संबंध नहीं रखता था।
घटना के पहले आरोपी संग घूमती दिखी थी मृतका
पुलिस जांच में वारदात से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला और आरोपी दोनों  शराब के नशे में धुत्त एक साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपी की पहचान मिथुन उर्फ पंडा के रूप में हुई है।
रेलवे स्टेशन पर देखा गया आरोपी
घटना के अगले दिन सुबह 10:28 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर वह घूमता नजर आ रहा है। साइबर टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का लगातार पतासाजी कर रही है। आशंका है कि वह ट्रेन पकड़कर कहीं फरार हो गया हो सकता है। पुलिस ने पड़ोसी जिलों सूरजपुर और कोरिया में भी उसके फोटो भेजकर अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दिल दहलाने वाली हैवानियत
इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है? व्यक्तिगत राय में, ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।
होगी कड़ी कार्रवाई
घटना को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी शीघ्र पकड़ा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीएस सिंहदेव के बयान पर उन्होंने जोर दिया कि दंड देने का अधिकार न्यायालय का है। सरकार न्यायालय में जाकर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करेगी और फांसी की सजा दिलाने का प्रयास करेगी।
              बहरहाल, अंबिकापुर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस को महिला के साथ रहने वाले एक व्यक्ति पर संदेह है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस इस व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। अंबिकापुर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है।
               

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article साइबर फ्रॉड पर आधारित  फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

साइबर फ्रॉड पर आधारित  फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़

एक दर्जन से अधिक हिरणों की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन..?

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?