Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

tahtaknews.com By tahtaknews.com 8 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायपुर, छत्तीसगढ़। कहते हैं चोर चोरी से जाय लेकिन हेराफेरी से नहीं। जी हाँ, इस कहावत को धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक, लिपिकीय सहायक, प्रोसेस सर्वर और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने चरितार्थ कर दिखाया है। इस पूरे मामले का उजागर एक वायरल वीडियो से हुआ है, जिसमें एक कर्मचारी धान के बोरों पर एक मोटर पंप से पाइप के जरिये पानी डालता हुआ दिखाई दिया। यह वीडियो रायपुर जिले के आरंग स्थित भलेरा धान खरीदी केंद्र का है, जहाँ रखे धान के बोरों पर मोटर पंप से पानी डालकर भिगाया गया, ताकि उसका वजन बढ़ सके। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय किसानों ने खरीदी केंद्र में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसान दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई। समिति की जांच में धान में नमी मिलने की पुष्टि हुई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन नीति 2025–26 के नियमों के विपरीत पाया गया। ऐसे में इस मामले में 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट में समिति के प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसेस सर्वर इंदरमन निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए चारों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 10,500 बोरी धान नमी से प्रभावित मिली। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। जांच पूरी होने के बाद उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
            धान उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा रुख अपनाया था और सभी केंद्रों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया था ताकि कोई हेराफेरी अथवा भ्रष्टाचार न हो, लेकिन कुछ ऐसे भी शातिर होते हैं जो ‘तू डाल-डाल तो मैं पात-पात’ की तर्ज पर हेराफेरी कर ही देते हैं। बात तहतक की करें तो भरपायी से बचने के लिए नमी बढ़ाकर धान को खराब दिखाने और बाद में फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की जा रही थी।
             बहरहाल, अब देखना यह है कि सम्बंधित कर्मचारियों के विरुद्ध क्या कुछ कार्रवाई होती भी है या फिर अगली बार धान खरीदी का जिम्मा फिर से उन्हें ही सौंप दिया जायगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
Next Article चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?