Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > “भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

tahtaknews.com By tahtaknews.com 29 January 2026 5 Min Read
Share


तहतक न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में एक से बढ़कर एक घोटाले करने में कुख्यात शिक्षा विभाग इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार न्यायधानी बिलासपुर के शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर कथित अनियमितताओं ने प्रशासनिक ईमानदारी पर ही कई जटिल सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने इस पूरे मामले को संगठित भ्रष्टाचार बताते हुए कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मामला डीपी और सचिव स्तर तक ले जाया जाएगा, जरूरत पड़ी तो आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

          अंकित गौरहा के मुताबिक इस प्रकरण में केवल लिपिक सुनील यादव ही नहीं, बल्कि तत्कालीन एवं वर्तमान पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे की भूमिका भी संदेहास्पद है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा उसी कार्यालय के अधीन दो खंड शिक्षा अधिकारियों से जांच कराना, कहीं न कहीं जांच की निष्पक्षता को भी प्रश्ननांकित करता है।
            शिकायत में उल्लेख है कि अनुकंपा नियुक्ति के स्पष्ट नियमों को दरकिनार कर एक ही परिवार की दो संतानों को नियुक्ति दी गई। मृत कर्मचारी की पहली पत्नी की संतान यश साहू को पहले अनुकंपा नियुक्ति दी गई, उसके बाद दूसरी पत्नी के पुत्र को भी अनुकम्पा नियुक्ति दे दी गयी जबकि नियमानुसार एक परिवार से केवल एक ही अनुकंपा नियुक्ति वैध होती है।


          आरोप है कि यह नियुक्तियाँ लिपिक सुनील यादव की भूमिका और कथित लेन-देन के बाद कराई गईं। सुनील यादव वर्तमान में स्थापना शाखा से जुड़े कार्यों में  पदस्थ है, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे उस समय भी और वर्तमान में भी विभागीय निर्णय प्रक्रिया के शीर्ष पर हैं।
    शिकायत में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2021 और 2022 में नियमों को ताक पर रखकर पदोन्नतियां की गईं। सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नति दी गई, जबकि संबंधित कर्मचारियों की पात्रता और पद स्वीकृति स्पष्ट नहीं थी। इसके बावजूद वर्षों तक वेतन आहरण कराया गया और आज तक इन पदोन्नतियों को निरस्त नहीं किया गया। इतना ही नहीं, कार्यालयों में स्वीकृत पदों से अधिक कर्मचारियों को संलग्न रखा गया, जबकि स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ की भारी कमी बनी रही। इस संलग्नीकरण प्रक्रिया में भी लिपिक सुनील यादव की भूमिका बताई गई है, जिन पर पूर्व में भी वेतन और नियुक्ति से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं।
           अंकित गौरहा ने अपने शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाया है कि कार्यालयों में पदस्थ शिक्षकों, बाबुओं और चपरासियों से मासिक अवैध वसूली की जाती रही। यह वसूली कथित तौर पर पदस्थापन, संलग्नीकरण और पदोन्नति के एवज में शिक्षकों से 10 हजार रुपये,बाबुओं से 5 हजार रुपये और चपरासियों से 2 हजार रुपये प्रतिमाह वसूली जाती रही। शिकायत में  में उल्लेख है कि लोक शिक्षण संचालनालय स्तर पर पूर्व में हुई जांच में सुनील यादव दोषी पाए गए थे, लेकिन कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई और न ही अवैध पदोन्नतियां और नियुक्तियां निरस्त की गईं। अब जबकि शिकायत में जिला शिक्षा अधिकारी का नाम भी शामिल है, उसी कार्यालय के अधीन अधिकारियों से जाँच कराना जाँच को प्रभावित करने जैसा कदम बताया गया है।अंकित गौरहा ने कहा है कि यह मामला केवल अनुकंपा नियुक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग में गहराई तक जड़ जमा चुके संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचार का है। यदि निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो इस पूरे मामले को राज्य स्तर तक ले जाकर इस भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा।
        बहरहाल, अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस शिकायत पर क्या कुछ कार्रवाई होती है? वैसे तो शिक्षा या ज्ञान की देवी सरस्वती को माना जाता है, लेकिन यहाँ शिक्षा विभाग में सरस्वती की जगह हर टेबल पर लक्ष्मी की आराधना हो रही है और यहाँ लक्ष्मी प्राप्ति के लिए चपरासी से लेकर अधिकारी तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। ऐसे में भ्रष्ट कृत्य पर अंकुश लगा पाना असंभव नहीं तो कठिन अवश्य होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article दो चट्टानों के बीच फँस कर हाथी शावक की मौत, स्थल के आसपास अभी भी मौजूद हाथियों का दल
Next Article मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़

सारंगढ़ सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठा शख्स कोई मामूली आदमी नहीं वरन….?

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?