Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

tahtaknews.com By tahtaknews.com 24 January 2026 2 Min Read
Share

तहतक न्यूज/सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। धान बिक्री के लिए दूसरा टोकन जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ के सामने बीते शुक्रवार देर रात धरना प्रदर्शन किया। एकाएक हुए इस धरना प्रदर्शन से प्रशासन में खलबली मच गयी।

                     मिली जानकारी के अनुसार धरने में बड़ी संख्या में शामिल किसानों के अलावा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। किसानों की मानें तो उनके सभी दस्तावेज, पंजीयन और रिकॉर्ड सही होने के बावजूद शेष धान की बिक्री के लिए दूसरा टोकन नहीं काटा जा रहा है। इससे किसान मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं और तनाव के साथ-साथ उन्हें आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ रहा है।

              प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि धान खरीदी की पूरी व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है और प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। धरने के दौरान राज्य सरकार और मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हालात बिगड़े इससे पहले  तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिलने और किसी ठोस समाधान की घोषणा न होने से किसान असंतुष्ट नजर आये। वहीं  कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टोकन जारी कर धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
            बहरहाल, किसानों को धान विक्रय में हो रही परेशानियों के आगे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी सुव्यवस्थित और पारदर्शिता के साथ करवाये जाने के दावे और वादे किसानों के लिए केवल मृगमरिचिका साबित हो रहे हैं। धान खरीदी के अंतिम तारीख को महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में केवल आश्वासन मात्र से किसान भला कैसे संतुष्ट रह पाएंगे?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article कांग्रेस की कसौटी में खरे उतरे रजत गोयल, बनाये गए  जूटमिल क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष
Next Article दुग्ध उत्पाद के खाद्य लेबल एवं रैपर में हेराफेरी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

सारंगढ़ सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठा शख्स कोई मामूली आदमी नहीं वरन….?

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?