Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > जशपुर में नहीं थम रहा धान खरीदी गड़बड़झाला, फिर पकड़ाया दो ट्रकों में 160 क्विंटल धान

जशपुर में नहीं थम रहा धान खरीदी गड़बड़झाला, फिर पकड़ाया दो ट्रकों में 160 क्विंटल धान

tahtaknews.com By tahtaknews.com 7 January 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/जशपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन में, सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए धान के बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है, जिसे रोकने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस अत्यंत सक्रिय है। प्रशासन व पुलिस की टीम के द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने हेतु सरहदी रास्तों पर नाकेबंदी कर, निरंतर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,960 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इसी क्रम में चौकी आरा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा आज सुबह 05.00 बजे अवैध रूप से धान परिवहन करते दो संदिग्ध ट्रकों से 400 बोरी में कुल 160 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
            बता दें कि आज सुबह लगभग 05.00 बजे चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम केतार के पास दो संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG 04- NW – 7035 व CG 10- BP – 8723 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिस पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा तत्काल ग्राम केतार के पास उक्त दोनों संदिग्धों ट्रकों को घेरा बंदी कर रोका गया, पुलिस के द्वारा जब दोनों संदिग्ध ट्रकों की तलाशी ली गई तो प्रत्येक ट्रक में 200- 200 बोरी में 80- 80 क्विंटल धान लोड मिला। पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध ट्रकों के ड्राइवरों से पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक CG 04- NW – 7035 के ड्राइवर ने अपना नाम लोमन साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नहरडीह, जिला धमतरी का निवासी होना बताया व ट्रक क्रमांक CG 10- BP – 8723 के चालक ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश सोनवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोहरोदा मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। दोनों ट्रक चालकों ने बताया कि वे धान को झारखंड राज्य से लोड कर जशपुर ला रहे थे, पुलिस के द्वारा जब उक्त ट्रक चालकों से धान व मंडी टोकन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध ट्रकों से कुल 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जप्त कर कार्यवाही हेतू जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

मामले की कार्यवाही व अवैध धान परिवहन करते ट्रक को पकड़ने में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा व आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धान उपार्जन केंद्र गोबरसिंहा के हमालों को मिला नया ड्रेस कोड
Next Article चूहे और दीमक चट कर गए 26 हजार क्विंटल धान, भनक तक नहीं लगी जिम्मेदारों को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?