ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में अडानी फाउंडेशन का सराहनीय कदम

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
अडानी फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चितवाही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूल फर्नीचर वितरण कार्यक्रम कर एक सराहनीय पहल किया गया। शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में किये जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य में 387 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना था। फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से जहाँ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है, वहीं शिक्षा के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ी है। स्थानीय शिक्षकों ने अडानी फाउंडेशन के इस प्रयत्न की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहयोगात्मक गतिविधियाँ न केवल बच्चों के मनोबल को ऊँचा करती हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करती हैं।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन अडानी समूह तमनार से सतीश कटारिया, महाजेंको से चंद्रकांत बाले, अतुल तोसरे तथा अडानी समूह की भूमि विभाग एवं सीएसआर टीम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर चौधरी, शाला अध्यक्ष यादलाल नायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोडोपाली सरोज बेहरा, सरपंच चितवाही गंगाराम पोर्ते, व्यवस्थापक भरत पंडा, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर श्रीमति मधुलता शर्मा, सीताराम सिदार एवं रमेश नायक सहित अभिभावक गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *