Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
फेसबुकिया मित्र से शादी के लालच में युवती ने गँवाई अस्मत, शिकायत पर आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न
तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा
बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > यात्रीगाड़ी और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर, एक-दूसरे के ऊपर चढ़े डिब्बे, कई यात्रियों की मौत व कई घायल

यात्रीगाड़ी और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर, एक-दूसरे के ऊपर चढ़े डिब्बे, कई यात्रियों की मौत व कई घायल

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 4 November 2025 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/बिलासपुर,छत्तीसगढ़।
आज हम जितने हाईटेक होते जा रहे हैं, उतनी ही लापरवाही भी बढ़ती जा रही है और सड़क हो, रेल हो या फिर वायु दुर्घटना, निर्दोष बेमौत मारे जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बिलासपुर के समीप हुए एक बड़े रेल हादसे की, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गयी है और कई हताहत हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे की गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन 68733 एक माल गाड़ी से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि यह पैसेंजर ट्रेन गेवरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, जबकि मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं, इससे पहले कि दोनों गाड़ियों के ऑपरेटर कुछ समझ पाते आपस में बुरी तरह टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। रेलवे ने राहत और बचाव के लिए सभी संसाधन मौके पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी को निर्देश दिए हैं और कहा है कि जांच के बाद सभी जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनायें न हों। इसके साथ ही इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत मृतकों के परिजनों को रु.10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रु. 5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को रु. 1 लाख दिया जायेगा। दुर्घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत और दर्जन भर यात्रियों के घायल होने की अपुष्ट जानकारी सामने आयी है, आंकड़े बढ़ भी सकते हैं।
रेलवे ने यात्रियों एवं परिजनों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं जो इस प्रकार हैं :-
बिलासपुर- 7777857335, चाम्पा- 8085956528, रायगढ़- 9752485600, कोरबा- 7869953330, पेंड्रारोड़- 8294730162, उसलापुर- 7777857338.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
Next Article ब्रेकिंग न्यूज -गमछे के फंदे पर लटकी मिली अधेड़ की लाश, गाँव में भय व दहशत का माहौल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?