Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
tahtaknews.com
Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > गोड़म में विराट हिन्दू महासम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न, 140 धर्मान्तरित बन्धुओं की घर वापसी

गोड़म में विराट हिन्दू महासम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न, 140 धर्मान्तरित बन्धुओं की घर वापसी

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 31 October 2025 5 Min Read
Share

तहतक न्यूज/गोड़म-सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़।
               पाँच सौ वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण से जहाँ सम्पूर्ण जगत राममय हो गया है, वहीं पूरे देश में हिंदू एकता व सनातन संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता और श्रद्धा में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम गोड़म में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी महिला व पुरुषों ने भाग लिया तथा 140 धर्मान्तरित बन्धुओं की सनातन धर्म में वापसी हुई।

पान, पानी और पैलगी की ऐतिहासिक नगरी सारंगढ़ की कुलदेवी समलाई मंदिर और चंद्रपुर की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ चन्द्रहासिनी मंदिर के मध्य ग्राम गोडम के समीप दर्राभांठा में आयोजित भव्य विराट हिंदू महासम्मेलन में उस समय सम्पूर्ण वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा जब गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज और हिंदू हृदय सम्राट प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मंच से धर्मरक्षा का प्रखर संदेश दिया।



भूत, वर्तमान एवं भविष्य की सटीक जानकारी देने वाले व पर्चा बनाने वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अजय उपाध्याय महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देशभर में सनातन धर्म के विरुद्ध चल रहे षड्यंत्र और धर्मांतरण की साजिशें हिंदू समाज की अस्मिता पर सीधा प्रहार हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है जब हर सनातनी को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू अब केवल सहनशील न रहें, बल्कि संगठित होकर धर्मविरोधी शक्तियों का डटकर सामना करें।

वहीं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज को अब अपने आत्मगौरव को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो ताकतें हिंदू समाज को बांटने या कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, उन्हें अब करारा जवाब देने का समय आ गया है। सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ का प्रतीक नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की सर्वोच्च पद्धति है, जो समरसता प्रेम और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती है।

आगे उन्होंने कहा यह घर वापसी हम कार्तिक उराँव को समर्पित करते हैं जिनकी कल जयंती थी, उन्होंने अपना पूरा जीवन जनजाति समाज के संस्कृति की रक्षा एवं उनके हक के लिए संघर्ष किया।

श्री सिंह ने आगे बताया कि उनके पिता दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी मुहिम हमारे जीवन का आधार है और हम इसे जीवन पर्यंत आगे बढ़ाते रहेंगे। यह केवल एक अभियान ही नहीं है बल्कि, एक राष्ट्र निर्माण कार्य है जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

इस गरिमामय अवसर पर अंजू गबेल, हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारी एवं अनेक श्रद्धालु, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम हिंदू एकता और सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्चा वाले बाबा के नाम से विख्यात पंडित अजय उपाध्याय के सानिध्य में आयोजित इस पावन अवसर पर 140 धर्मांतरित बंधुओं की अखिल भारतीय घरवापसी सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रमुख अतिथि  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी 140 धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर उन्हें विधिवत सनातन धर्म में वापस स्वागत किया।

कार्यक्रम में घर वापसी छत्तीसगढ़ प्रांत की संयोजिका श्रीमती अंजू गबेल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भूषण पांडेय अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ ने की। मुख्य मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में राजकुमार चौधरी प्रान्त प्रमुख धर्मजागरण, श्रीमती मेहर बाई नायक स्वाध्याय प्रमुख, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, ज्योति पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष, मुक्ता वर्मा, उषाकला, रेख बाई रामनामी, गुलाराम रामनामी, आचार्य श्रीराम भगत रामनामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने युवा टीम में मुख्य रूप में रवि तिवारी, किशन गुप्ता, इशांत शर्मा, धीरज सिंह सक्रिय रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित गोगले ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article चर्चित धरमजयगढ़ व तमनार के भारी जनविरोध के बीच प्रकट हो रहा एक और जनसुनवाई का भूत
Next Article गीता केवल ग्रन्थ ही नहीं अपितु, जीवन जीने की कला है — डॉ. तिलक चैतन्य शास्त्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव

छत्तीसगढ़

मासूम की मौत के सौदागर खाकीधारियों की खुली पोल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची खलबली

छत्तीसगढ़

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com


शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?