भाजपा मंडल कुड़ुमकेला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

तहतक न्यूज/कुडूमकेला-रायगढ़, छत्तीसगढ़।
02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मां के नाम पर पौधरोपण, सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन कर रहे हैं इस क्रम में आज कुड़ुमकेला मंडल में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें जिसमें आस-पास से आए 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगों के अनुसार निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में शामिल सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा हेतु किसी भी जरिये से पहुंचना भाजपा का लक्ष्य है। मोदीजी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गयी थी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता साधनों के अभाव में मूलभूत आवश्यक चिकित्सा से वंचित रह जाती है इसलिए उन्हें इलाज मुहैया कराने के लिए हमारे कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए थे। उन्होंने भी अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति की सेवा को पार्टी का लक्ष्य बताया।



इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, सभापति जिला स्वच्छता समिति व क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया कार्यक्रम प्रभारी मुकुतराम गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य नरेश बेहरा, जिला कार्य समिति सदस्य सुनील ठाकुर ,मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष घरघोड़ा राजेन्द्र कुमार ठाकुर, पूर्व मंडल महामंत्री सुभाष गुप्ता, जनपद सदस्य राजेन्द्र कुमार गुप्ता ,सुरज ठाकुर, रमेश कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री अभिराम गुप्ता, मंडल महामंत्री गगनसिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लया गुप्ता, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कार्यक्रम मंडल सह संयोजक जगजीवन पटेल, विकास केसरवानी, भाजपा मंडल मंत्री धीरेन्द्र डनसेना, निर्मल ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री नीरज कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा मंत्री अमन सोनी, फिरसिंह राठिया, युवा कार्यकर्ता कमलेश गुप्ता, भाजपा मंडल कुडुमकेला के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *