Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > शहर में रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश, निगम की सक्रियता से नहीं कोई जल भराव

शहर में रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश, निगम की सक्रियता से नहीं कोई जल भराव

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 26 July 2025 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
मानसून है कि मानने का नाम नहीं ले रहा और इधर आयुक्त भी मोर्चे पर निरंतर डटे हुए हैं। पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूर्व तैयारी जैसे दीवार तोड़कर एवं सड़क काटकर वैकल्पिक नाला निर्माण, नाले का गहरीकरण एवं चौड़ीकरण, नाले से अतिक्रमण हटाकर नाला की सफाई कार्य से शहर में कहीं पर भी जल भराव की स्थिति नहीं बनी। जल भराव से निबटने एक तरफ जहां कमिश्नर श्री क्षत्रिय सहित निगम के टीम द्वारा रात भर शहर के जल भराव क्षेत्र में निगरानी रखी गई थी, वहीं सुबह 5:00 बजे से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर पानी निकासी को बहाल कराया गया।

कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव सहित इंजीनियर, सफाई विभाग एवं वाहन विभाग की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रॉयल ग्रीन सिटी में पानी भरने की समस्या आ रही थी। इसका पानी निकासी वार्ड क्रमांक 34 चांदगीराम कोल्ड स्टोरेज के सामने नाले से होता है। इसपर कोल्ड स्टोरेज के सामने नाले के कलवर्ट में पानी निकासी दबाव बढ़ने पर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर नाले की खुदाई एवं कलवर्ट को तोड़कर नाले का चौड़ीकरण करवाया। इससे यहां पानी निकासी अच्छी तरह से बहाल हुआ। इसी तरह बड़े अतरमुड़ा मां कॉलोनी में पानी भरने की समस्या की सूचना मिली, जिसपर निगम की टीम ने तत्काल वहां जेसीबी से दीवार को तोड़ते हुए सड़क काटकर वैकल्पिक नाली का निर्माण किया। इससे कुछ ही समय में कालोनी में भरा पानी निकल गया और वहां के निवासियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद आयुक्त श्री क्षत्रिय ने नवापारा, गांधी नगर बड़ा नाला का निरीक्षण किया और क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के साथ पानी निकासी के लिए नाले में फंसने वाला कचरा, झाड़, पन्नी, प्लास्टिक झिल्ली को निकालने के निर्देश दिए। इसी तरह काशीराम चौक, गंधरी पुलिया, स्टेशन रोड होते हुए हंडी चौक, सर्किट हाउस, चांदमारी, बोईरदादर चौक, स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी जोन के टीम के इंजीनियर्स, सहायक कर निरीक्षक, सफाई दरोगा को क्षेत्र के पानी निकासी संबंधित नाली, नाला का सतत निरीक्षण करने ,पानी के तेज बहाव में आने वाले झाड़ियां, पन्नी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा को समय-समय पर निकालने और पानी निकासी संबंधित शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

काशीराम चौक के पास यात्री प्रतीक्षालय से सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी दुकान संचालित किया जा रहा था। इससे बारिश में यहां यात्रियों को छांव मिलने ठहरने की असुविधा भी सामने आ रही थी। तेज बारिश होने पर यहां हताहत होने की भी आशंका जताई गई। इससे देखते हुए कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने तत्काल यात्री प्रतीक्षालय एवं सड़क के किनारे अतिक्रमण कर सब्जी दुकान लगाने वालों को हटवाया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article 💥खबर का असर💥क्षतिग्रस्त पुलिया का हो रहा जीर्णोद्धार, वाहन चालकों के चेहरे पर राहत की चमक
Next Article मरघट में चिते की राख नहीं, जिंदल का उड़ रहा फ्लाई ऐश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?