Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
टोकन नहीं कटने से परेशान किसान पहुँचे कलेक्ट्रेट, टोकन जारी करवाने सौंपा ज्ञापन
पत्नी ने रची गहरी साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर पति का कराया कत्ल
पुलिस अलर्ट..! कानून सख्त..! फिर भी बीच सड़क युवती का अपहरण… कैसे..? क्यों..?
जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर अरबों रूपये का भारी जुर्माना
ब्रेकिंग न्यूज-
सड़क पर धड़-धड़ाती रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुआ फरार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > सिरफिरे सगे चाचा ने चढ़ा दी मासूम भतीजी की बलि, गाँव में दहशत और आक्रोश का माहौल

सिरफिरे सगे चाचा ने चढ़ा दी मासूम भतीजी की बलि, गाँव में दहशत और आक्रोश का माहौल

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 7 March 2025 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/जशपुर।
आज हम भले ही इक्कीसवीं सदी में सफर कर रहे हैं लेकिन अज्ञानता, दकियानुसी, रूढ़िवादी और अंधविश्वास के मायाजाल में अभी भी कुछ लोग जकड़े हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े इलाकों में आज भी तंत्र-मन्त्र का बोलबाला है और लोग झाड़-फूँक करने वाले बैगा व तांत्रिकों की बातों पर आँख मूँद कर विश्वास करते हैं। इसी अंधविश्वास के चलते इंसान कभी-कभी हैवान बन जाता है और ऐसी खतरनाक घटना को अंजाम दे देता है जिसके परिणाम की उसे जरा भी परवाह नहीं होती। ऐसी ही दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आयी है जिसे जान कर होश उड़ जायेंगे।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत छातासराई में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक ग्रामीण ने अपनी ही 3 साल की मासूम भतीजी की बलि चढ़ा दी और शव को चूल्हे में डाल दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक 35 वर्षीय रामप्रसाद नाग ग्राम छातासराई का निवासी है। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और आए दिन अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद करता था। परिवार और गांव के कुछ लोगों को आशंका है कि हो न हो यह घटना तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुआ हो।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद बच्ची के कटे सिर को घर के अंदर बने पूजा वाले चूल्हे पर रखकर तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया था। घटना के दिन आरोपी अपने बच्चों को भी खोज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने बच्चों की भी बलि देने की योजना बना रहा था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से गाँव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बात तह तक की करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव आज भी बना हुआ है, लोग पुरानी मान्यताओं और अंधविश्वासों में पड़ कर नर बलि जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, टोना-जादू के वहम में एक-दूसरे की जान ले ले रहे हैं और बाद में जीवन भर पश्चात्ताप के आँसू बहाने के सिवा कुछ नहीं बचता। अपराध तो कोई एक करता है परन्तु पूरा परिवार तबाह हो जाता है। ऐसी घटनाएं मानव जाति के लिए अभिशाप है। टोना-जादू और अंधविश्वास उन्मूलन के लिए शासन-प्रशासन को ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता तो है ही, जनहित कार्यों से जुड़े सामाजिक संस्थाओं को भी विशेष रूप से आगे आना चाहिए अन्यथा बेगुनाह मासूमों की बलि निरंतर चढ़ती रहेगी और सवाल उठते रहेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article चल रहा था कमीशन का खेल, पाँच दिनों से आईसीयू में मरीज को रस्सी बांध मंगवाई महँगी दवाइयाँ
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुआ विशेष कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

पत्नी ने रची गहरी साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर पति का कराया कत्ल

छत्तीसगढ़

पुलिस अलर्ट..! कानून सख्त..! फिर भी बीच सड़क युवती का अपहरण… कैसे..? क्यों..?

छत्तीसगढ़

जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर अरबों रूपये का भारी जुर्माना

छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान पहुँचे कलेक्ट्रेट, टोकन जारी करवाने सौंपा ज्ञापन
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?