गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य - गाय के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

तहतक न्यूज/रायगढ़।
छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग में पंजीकृत गौशालाओं के द्वारा पूरे प्रदेश में गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का आयोजन आगामी 20 मई 2025 तक किया जा रहा है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल रायगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में गौशाला एवं गौ सेवा से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान उन्होंने देशी गाय की उपयोगिता, गौ मूत्र तथा गोबर से तैयार किए जाने वाले कीट नियंत्रक एवं विभिन्न उपयोगी उत्पादों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौ ग्राम जनजागरण यात्रा आयोजन का मुख्य उद्देश्य गाय के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

खुले में अवारा घूम रहे पशुओं को लेकर उन्होंने पशु पालकों से अपने पशुओं को सड़कों पर अवारा न छोड़ने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से गौ तस्करी के संबंध में चर्चा की तथा गौ तस्करी रोकने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए। जिसके पश्चात उन्होंने चक्रधर गौशाला रायगढ़, मदन मोहन गौशाला खरसिया एवं आचार्य श्री गौशाला एवं जीवरक्षा संस्थान बैसपाली रायगढ़ का भ्रमण कर गौ ग्राम जन जागरण यात्रा में शामिल हुए।

फिलहाल गौ ग्राम जन जागरण अभियान एक आवश्यक और सराहनीय पहल है और गौ वंश की रक्षा व सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मैदानी स्तर पर प्रयास करना चाहिए। गाय की उपयोगिता कौन नहीं जानता? फिर भी न तो सरकार ध्यान दे रही है और न ही किसान। करोड़ों रूपये खर्च कर गौठान बनाया गया था आज उसकी क्या स्थिति है? किसी से छिपी नहीं है। यदि वास्तव में गौ वंश की वृद्धि व रक्षा करनी है तो उद्योग-धंधों के अलावा कृषि को भी बढ़ावा देना होगा तभी पशुधन फलफुल सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *