बीडीसी प्रत्याशी लीलावती गुप्ता को मिल रहा लोगों का जबरदस्त समर्थन

तहतक न्यूज/घरघोड़ा।
जनपद पंचायत घरघोड़ा के क्षेत्र क्रमांक 09 से बीडीसी प्रत्याशी लीलावती गुप्ता के तूफानी प्रचार में ग्रामीण मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ग्राम छोटे गुमड़ा के सभा में उनकी बातों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद थे वहीं, सांसद राधेश्याम राठिया ने सभा में जनता से लीलावती गुप्ता को भारी मतों से जीत दिला कर क्षेत्र के विकास में सहयोग देने की अपील की।

टेंडा नवापारा निवासी भाजपा समर्थित श्रीमती लीलावती प्रकाश गुप्ता घरघोड़ा के क्षेत्र क्रमांक 09 से जनपद सदस्य बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं जहाँ घर-घर दस्तक देते हुए महिलाओं के साथ बड़े गुमड़ा, छोटे गुमड़ा और बैहामुड़ा इलाके में सघन जनसंपर्क कर विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंच कर अपनी बातों को रख रहीं हैं और मतदाताओं को भरोसा भी दिला रहीं हैं।लोग उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुन रहे हैं और आशीर्वाद भी दे रहे हैं।भी उन पर स्नेह रस की वर्षा करते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।




इसी तारतम्य में क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया ग्राम छोटे गुमड़ा के चुनावी सभा में पहुंचे और चुनाव चिन्ह बरगद का पेड़ में मुहर लगाकर बीडीसी प्रत्याशी लीलावती प्रकाश गुप्ता को जिताने की अपील की। सभा में उपस्थित लोगों को राधेश्याम राठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कराए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए लोगों को कहा कि इस चुनाव में लीलावती गुप्ता को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर जनपद सदस्य बनाइये और अपने गांव का विकास करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *