जिला पंचायत क्षेत्र 02 के प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के रैली का हो रहा आत्मीय स्वागत

तहतक न्यूज/रायगढ़।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के धुंआधार रैली में लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही है। गोपाल अग्रवाल और उनके समर्थक जहाँ भी जा रहे हैं, क्षेत्र की ग्रामीण जनता आरती सजा कर फुल माला से आत्मीय स्वागत कर रही है। जन संपर्क के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल ने क्षेत्र क्रमांँक 02 के सर्वांगीण विकास के लिए "दो पत्ती" छाप में मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों में गोपाल अग्रवाल एवं उनके समर्थकों द्वारा ग्राम परसदा, मुरालीपाली, डोंगाढकेल, केराझार, कुशवाबहरी, कोड़तराई, पंडरीपानी, कोसमपाली, गेजमुरा, बघनपुर, बनहर, उच्चभिट्ठी, काशीचूँवा, जामपाली, औराभाठा तथा ठाकुरपाली में सघन जन संपर्क किया गया जहाँ लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *