जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांँक 01 की उम्मीदवार चमेली सिदार को मिल रहा भरपूर समर्थन

तहतक न्यूज/रायगढ़।
प्रदेश में चल रहे लोकतंत्र के पर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार अपने पूरे शबाब पर है। गांवों के गली-मोहल्लों में डीजे की धून और प्रत्याशियों के ऊपर बने लोक-लुभावन गीतों से समुचा वातावरण गूंज रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांँक 01 से बीडीसी सदस्य प्रत्याशी चमेली सिदार चुनावी रेस में आगे चल रही हैं।
प्रचार के दौरान चमेली सिदार को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रैली में उमड़ते जन सैलाब को देख विरोधियों के जहाँ पसीने छूट रहे हैं तो वहीं जीत के आसार प्रबल होते दिखायी दे रहे हैं।


फिलहाल सभी प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने एड़ी-चोटी के जोर आजमाइश में लगे हुए हैं बाकि परिणाम तो मतदान के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *