बीजेपी प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के सघन जन संपर्क में मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन

तहतक न्यूज/रायगढ़।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल के प्रचार-प्रसार के प्रथम दिन छह ग्राम पंचायतों का दौरा कार्यक्रम सफल रहा।


सुबह नौ बजे से बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोपाल अग्रवाल ने डोर टू डोर जन सम्पर्क कर दो पत्ती छाप में वोट देने की अपील की। इस बीच नुक्कड़ सभा में हाथ की सफाई से प्रचार पोस्टर निकाल कर दो पत्ती छाप में वोट देने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया गया। आज दौरा कार्यक्रम के प्रथम दिन कछार, लेबड़ा, देवरी, डुमरपाली हरदी झरिया व चारभाटा ग्राम पंचायत में सघन जन सम्पर्क किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *