वार्ड नं. 21 बेलादुला में भाजपा प्रत्‍याशी संजय दास को मिल रहा भारी जनसमर्थन

तहतक न्यूज/रायगढ़।
नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में जोरशोर से जुटी हुई है। बता दें कि रायगढ़ निगम के 48 वार्डों में एक से बढ़ कर एक लोकप्रिय प्रत्‍याशी मैदान में उतारे हैं।

बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में भाजपा प्रत्‍याशी संजय दास जो कि पेशे से वकील हैं, मोहल्‍लेवासियों के अपार समर्थन को देखते हुए भाजपा से इन्हें टिकट दिया गया है। बेलादुला वार्ड में संजय दास की अपनी एक अलग ही पहचान है, पाईप घाट, कमला नगर, भैनापारा, बांध पारा, देवलाश पारा, खर्राघाट सहित पूरे बेलादुला वार्ड में संजय दास शिक्षित और सरल स्‍वभाव के जाने जाते हैं।

बेलादुला वार्डवासियों के मिल रहे समर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को सार्थक करते हुए संजय दास घर-घर जाकर वार्ड विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं वार्डवासी भी उनको आशीर्वाद देने, सहमत नजर आ रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 21 बेलादुला पार्षद चुनाव में इस बार खास बात यह है कि पूर्व पार्षद एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रह चुके सीताराम विश्‍वकर्मा जोरशोर से संजय दास को जीत दिलाने कमान संभाले हुए हैं, उल्लेखनीय है कि सीताराम विश्‍वकर्मा इस वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके हैं और नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, ऐसे में सीताराम विश्‍वकर्मा का इस वार्ड में अलग ही वोट बैंक है, जिसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्‍याशी संजय दास को मिलता दिख रहा है।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों के मिल रहे समर्थन से यह जनचर्चा जोरों पर है कि इस वार्ड से भाजपा प्रत्‍याशी संजय दास को भारी मतों से विजय हासिल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *