संजय कुमार दास के तूफानी जन संपर्क में मिल रहा अपार जन समर्थन, विरोधियों में मची खलबली

तहतक न्यूज/रायगढ़।
बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में पार्षद पद हेतु चार प्रत्याशियों की दौड़ में सबसे आगे चल रहे भाजपा से संजय कुमार दास को सबसे ज्यादा जन समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें कि भाजपा से संजय कुमार दास, कांग्रेस से हर्षदीप सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में अजय शंकर मिश्रा व अनुपमा गुप्ता भाग्य आजमा रहे हैं।

वार्ड वासियों की मानें तो बेलादुला वार्ड क्रमांँक 21 के पार्षद पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार संजय दास बेहतर विकल्प हैं। महिला वर्गों का कहना है कि हमें महतारी वंदन योजना,महिलाओं के नाम से राशन कार्ड, उज्जवला गैस,और वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ शासन की ओर से भाजपा कार्य समिति सदस्य गुरुपाल सिंघ भल्ला के द्वारा बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 के विकास कार्य के लिए पचास लाख रुपयों की घोषणा से हम बेहद प्रभावित हैं इस लिए पूरा वार्ड भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार दास को ही वोट देने को उत्सुक है। इस प्रकार देखा जाय तो संजय दास को लगभग पूरे वार्ड का समर्थन भरपूर मिल रहा है जिससे उनका पक्ष मजबूत बनता जा रहा है।


विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी की चर्चा करें तो प्रत्याशी संजय दास की बढ़ती लोकप्रियता से निर्दलीय प्रत्याशियों के कुछ समर्थक बौखला उठे हैं और भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार दास के विरुद्ध उल-जलूल बातें कर मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है, इतना ही नहीं " खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे " की तर्ज पर प्रचार-प्रसार के लिए लगाये गये बेनर, पोस्टर को फाड़ा जा रहा है।


बात तह तक की करें तो बेलादुला में चल रहे उपरोक्त घटना क्रम से यही साबित हो रहा है कि विरोधी हार के डर से साफ-सुथरी प्रतिस्पर्धा करने के बजाय अशोभनीय और निंदनीय कार्य करने पर उतारू हो गये हैं तथा जनता के आगे अपनी ही छवि खराब करने पर तुले हुए हैं जिससे बेलादुला का चुनावी माहौल खराब हो रहा है।


फिलहाल संजय कुमार दास की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है। संजय अनुभवी व कुशल अधिवक्ता के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए समाज सेवी भी हैं और वार्ड ही नहीं पूरा जिला उन्हें अच्छी तरह से जानता है। संजय दास ने आम जनता से विनम्र अपील करते हुए निवेदन है किया है कि इस चुनाव को एक पर्व की तरह मनाएं न कि इसे गलत दिशा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *