निर्विरोध निर्वाचित हुईं बीजेपी प्रत्याशी सुषमा खलखो

तहतक न्यूज/रायगढ़।
जब ग्रह-नक्षत्र ठीक चल रहे होते हैं तब चारों दिशाओं से शुभ संकेत मिलने लगते हैं, ऐसा ही शुभ लक्षण के अवसर रायगढ़ के राजनैतिक वातावरण में दृष्टिगोचर हो रहा है। बता दें कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के लिए इन दिनों सुखद परिणाम के योग बनते नजर आ रहे हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अभी निर्विरोध चुनाव की एक लहर सी चल रही है। रायगढ़ नगर निगम में हुए निर्विरोध जीत की तरह जिला पंचायत में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजय मिलने की शुरुआत हो चुकी है। यहाँ बताना लाजिमी होगा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। जिला पंचायत में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी को यह पहली जीत मिली है। इसी तरह नगर निगम में भी भाजपा के 02 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिला पंचायत में पहली बार निर्वाचित हुई सुषमा खलखो को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सहित अन्य 2 प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दिया और नामांकन वापस ले लिया है जिससे कि बीजेपी समर्थित सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।

बात तह तक की ये है कि वर्तमान परिदृश्य में जनता जनार्दन में राजनीति के प्रति रुझान और जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है और ये उसी का ही परिणाम है कि आज निर्विरोध चुनाव का महत्व तो बढ़ा है साथ ही भारतीय जनता पार्टी का भी वर्चस्व देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *