बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल ने भरा पर्चा, समर्थकों की रही भारी भीड़

तहतक न्यूज/रायगढ़।
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दौर में सभी उम्मीदवार अपना-अपना भाग्य आजमाने में लगे हुए हैं। कोई भाजपा प्रत्याशी है तो कोई कांग्रेस का। कोई अन्य पार्टी का है तो कोई निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। इसी तार-तम्य में बीजेपी के सक्रिय नेता गोपाल अग्रवाल ने भी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांँक 02 से अपना पर्चा दाखिल किया है।


भारतीय जनता पार्टी में पिछले तीन दशक से सक्रिय रूप से कार्यरत गोपाल अग्रवाल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कार्यालय पहुँचे और अपना नामांकन जमा किया। बता दें कि पिछले दिनों सोशल मिडिया पर गोपाल अग्रवाल ने भाजपा से दावेदारी वापस लेने की बात लिखी थी किन्तु भाजपा द्वारा जारी किये गये सूची में क्षेत्र क्रमांँक 02 के लिए किसी को भी समर्थन नहीं दिये जाने से अब उन्होंने दुगुने उत्साह के साथ चुनावी रण में ताल ठोंकी है।


जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांँक 02 में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के 09 पंचायत व खरसिया विधानसभा क्षेत्र से 17 पंचायत आते हैं जिनमें लैलूंगा विधानसभा से गेरवानी, देलारी, लाखा, रेगड़ा, बरलिया, भेलवा टिकरा, खैरपुर, चिराईपानी, लामी दरहा तथा खरसिया विधानसभा से डुमर पाली, कछार, देवरी, लेबड़ा, कांशी चुवां, डोंगी तराई, कुशवा बहरी, कोड़ तराई, पंडरीपानी पश्चिम, परसदा, जामपाली, कोसम पाली, गेजामुड़ा, केराझर, औरा भाठा, बघन पुर व उच्च भिट्ठी ग्राम-पंचायतें शामिल हैं।


समर्थन में पहुँचे लोगों में लाखा से राम सिंग महंत, चंद राम महंत, देवानंद भूमिया, श्रीराम चौहान, ललित गुप्ता, पंचू सिदार, मोहन निषाद, दामोदर गुप्ता, सुनील गड़तिया, सुनील अग्रवाल, सनातन यादव, नीरज गुप्ता, लक्की साहू, गुरु चरण महाकुल, नितिन यादव, नवीन गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, सुमित धनवार, मुकेश चौहान, निर्मल यादव तथा गेरवानी से रोहित उरांव शिवपुरी से दिनेश सिदार, भेलवा टिकरा से अशोक डनसेना, पूनम वैष्णव, कार्तिक राम श्रीवास, जगदीश डनसेना, सुक लाल सिदार, उमेश सिदार व सहेत्तर बरेठ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *