कोड़ातराई से सरपंच प्रत्याशी संजय सिंह ने भरा नामांकन

तहतक न्यूज/रायगढ़।
ग्राम पंचायत कोंडातराई के सरपंच प्रत्याशी ठाकुर संजय सिंह ने अपना नामांकन भरा। ग्राम के बड़े-बुजुर्गों सहित बाजे-गाजे के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुँच कर महाप्रभु और ग्रामदेवता के पूजा पाठ किया और अपने माता-पिता व वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद ले कर कोड़ातराई ग्राम पंचायत स्थित कार्यालय पहुंच कर सरपंच पद के लिए नामांकन का पर्चा भरे।


बता दें कि प्रत्याशियों की सुविधा के लिए आसपास के दस कि.मी. के दायरे में आने वाले सभी ग्राम-पंचायतों हेतु कोड़ातराई में ही कार्यालय खोला गया है।


उल्लेखनीय है कि संजय सिंह बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और बदन बस के संचालक रामबदन सिंह के सुपुत्र हैं। नामांकन पर्चा जमा करने के दौरान साथ में रामबदन सिंह रामपुकार सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामपरसिद्ध सिंह, उपेंद्र सिंह और डॉ.विष्णु चरण त्रिपाठी सहित हंस राम, वार्ड मेंबर के प्रत्याशी रामपुकार सिंह, सुशीला यादव अवधराम सिरी बिरजू महंत, दोलचौधरी बेहरा, जकेलिहीन, किशन राजकुमारी साव, ग्याता चौहान सहदेव सारथी, विजय चौधरी, रुक्मणि साव, प्रवासिनी त्रिपाठी, संतोषी साव, अहिल्या साव, सुशीला साव, नलिनी चौहान, छतर सिंह सुनील सिंह, सूरज सिंह, दारा सिंह, और गोहरड़ीडिपा के सम्मानित जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *