महापौर पद हेतु रजत गोयल सोनकर ने जमा किए आवेदन, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ के साथ दिखाया दम

तहतक न्यूज/रायगढ़।
महापौर प्रत्याशी के लिए रजत गोयल ने अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुँच कर अपना आवेदन जमा किया।
शहर में रजत गोयल चर्चा के विषय रहे, वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने जोरदार उनका स्वागत करते हुए नारे बाजी के साथ कांग्रेस कार्यालय तक ले गये। रजत गोयल कांग्रेस का एक जाना पहचाना नाम है, ये 2012 से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर आज पर्यन्त कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। इनकी राजनीतिक यात्राओं में 2016 में युवा इंटक प्रदेश महासचिव बने, 2017 में युवा कांग्रेस जिला संयोजक रहे और 2017 में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिलाध्यक्ष के पद पर सेवा दिया।

वर्ष 2018 मे वार्ड क्र. 38 के बुथ प्रभारी रहे, 2019 मे जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के सचिव का दायित्व भी निभाया और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हैं।

कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को लेकर हर वर्ग के लोगों का हर संभव सहयोग करने और प्रदेश व्यापी नेता बनने की चाहत रखने वाले रजत गोयल, महापौर बनने के बाद शहर वासियों को क्या कुछ सौगात देंगे यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *