ननकी खड़िया ने वार्ड नं. 41 से पार्षद पद की दावेदारी हेतु भाजपा से की टिकट की माँग

ननकी खड़िया ने तहतक न्यूज/रायगढ़।
रायगढ़ शहर की ठिठुरती आबो हवा में जहाँ थर्मामीटर का पारा नीचे गिरता जा रहा है वहीं नगरीय निकाय चुनाव का राजनीतिक तापमान शनै:शनै: बढ़ता जा रहा है। राजनैतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्त्ता अपने वर्षों के मेहनत का प्रतिफल पाने, टिकट के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं, इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं जमीनी कार्यकर्त्ता श्रीमती ननकी खड़िया वार्ड नं. 41 से पार्षद पद चुनाव लड़ने हेतु भाजपा से टिकट की माँग कर रही हैं।

यदि वार्ड नं. 41 से छातामुरा, स्कूल पारा निवासी श्रीमती ननकी खड़िया को भाजपा प्रत्याशी बनाया जाता है तो इनका दावा है कि वार्ड नं. 41 से भाजपा की जीत निश्चित है। बता दें कि श्रीमती ननकी खड़िया एक जाना-पहचाना नाम है तथा पूरे वार्ड में इनकी पकड़ मजबूत है। इन्होंने वार्ड की समस्याओं के निराकरण तथा भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना आदि का लाभ दिलाने में मदद कर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है तथा नये राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में सुधार कराने जैसे कार्य में श्रीमती खड़िया हमेशा वार्ड वासियों के साथ रही हैं। वार्ड वासियों में हरीश पटेल, नरसिंग महंत, भारत लाल पटेल, हेमंत निषाद, राजू खड़िया, शिवा खड़िया, नितेश पटेल, कुमार खड़िया, विक्रम पटेल, फिरोज पटेल सहित वार्ड के समस्त लोगों का मानना है कि यदि भाजपा को इस वार्ड में विजय हासिल करना है तो निश्चित ही श्रीमती ननकी खड़िया को भाजपा पार्षद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *