चन्द्रहासिनी इस्पात ने किया मजदूरों का पूर्ण भुगतान

तहतक न्यूज/रायगढ़।
बीते दिनों चन्द्रहासिनी इस्पात कंपनी के डेढ़ दर्जन से अधिक ठेका मजदूरों ने मजदूरी भुगतान को लेकर जिला कलेक्टर से शिकायत की थी जिसमें श्रमायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मजदूरों, ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन की त्रिपक्षीय वार्ता की बैठक बुलायी थी। बैठक का परिणाम सकारात्मक रहा और विवाद का सुखद पटाक्षेप हो गया।
जैसा कि उक्त बैठक में श्रमायुक्त ने बिल के आधार पर कंपनी द्वारा पूर्ण भुगतान किये जाने का निर्देश दिया था जिसके परिपालन के तहकीकात हेतु तहतक न्यूज की टीम गेरवानी स्थित चन्द्रहासिनी प्लांट पहुँची जहाँ शिकायतकर्ता सभी मजदूरों और ठेकेदार लवलेश कुमार को भारतीय जनता मजदूर यूनियन ट्रेड काउंसिल की टीम के समक्ष कंपनी प्रबंधन ने 01 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक का पूर्ण भुगतान कर दिया।

इस अवसर पर कंपनी प्रबंधक लिजानिन नायक ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपने पक्ष क्या कुछ कहा आइये देखते हैं इस वीडियो में --

इसी प्रकार ठेकेदार लवलेश कुमार ने भुगतान को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए क्या कहा? देखें वीडियो --

कंपनी और मजदूरों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है ऐसा ही कुछ चन्द्रहासिनी इस्पात में भी हुआ और बात प्रशासन तक पहुँची जहाँ श्रमायुक्त के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता में शांतिपूर्ण ढंग से विवाद का संतोषजनक निराकरण हुआ। इस निर्णय में जहाँ श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही की शानदार और निष्पक्ष भूमिका रही वहीं भारतीय जनता मजदूर यूनियन ट्रेड काउंसिल के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, अध्यक्ष पिंटू सिंह, उपाध्यक्ष चित्तरंजन सिंह व आनंद सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *