बेलादुला में चढ़ रहा चुनावी तापमान का पारा

तहतक न्यूज/रायगढ़।
दिसंबर के इस सर्द मौसम में भी शहर के बेलादुला वार्ड क्रमांँक 21 में तापमान का पारा चढ़ने लगा है, संभवतः आने वाले कुछ ही दिनों में यहाँ नवतपा का अहसास होने से इंकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि नगर निगम पार्षद चुनाव के लिए भीतर ही भीतर तैयारी के साथ एक ऐसा प्रत्याशी सामने आ रहा है जिससे बेलादुला के चुनावी धरातल में एक जबरदस्त भूचाल देखने को मिल सकता है।

हम बात कर रहे हैं 440 वोल्ट का झटका देने जा रहे उस शख्स का जो बिजली वाले के नाम से मशहूर है और उस व्यक्ति का नाम है "राजेश कुमार प्रधान" तो चौंक गये न!
सीधे सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राजेश कुमार प्रधान के मैदान में उतरते ही अन्य प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें बढ़ गयी हैं, दिल में दहशत और मन में कौतुहल का माहौल बन गया है। राजेश प्रधान का नाम सुनते ही अन्य प्रत्याशियों के पैरों तले जमीन खिसकने की चर-चराहट रिएक्टर पैमाने पर स्पष्ट अनुभव किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि बेलादुला वार्डक्रमांक 21 से जहाँ अनुपमा गुप्ता और अजय शंकर मिश्रा अपना भाग्य आजमाने को प्रयासरत हैं तो वहीं कानून के जानकार संजय कुमार दास पूरी तैयारी के साथ मैदान में डटे हुए हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये है कि इस दिलचस्प मुकाबले में वार्डवासी अपने आशीर्वाद का हाथ हर प्रत्याशी के लिए उठा रहे हैं लेकिन किसके माथे पर यह हाथ रुकेगी यह तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *